![]()
लोहरदगा|झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में रविवार को मंडल कारा लोहरदगा में जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा सचिव मनोरंजन कुमार, एलएडीसीएस डिप्टी चीफ़ नारायण साहू, सहायक सुदामा साहू, भूपेंद्र कुमार, जेल प्रशासन के अधिकारी, सदर अस्पताल की चिकित्सा टीम उपस्थित थे। वहीं उपस्थित पदाधिकारियों ने बंदियों की समस्याओं को सुना और उनके समस्याओं का समाधान करने का कार्य किया। इस दौरान बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के संबंध में जानकारी दी गई। डालसा सचिव ने कहा कि न्याय सभी के लिए समान रूप से सुलभ है और प्रत्येक बंदी को निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार प्राप्त है। वहीं बताया गया कि जेल अदालत का उद्देश्य बंदियों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना, उनके मामलों के शीघ्र निष्पादन में सहायता करना तथा विधिक जागरूकता बढ़ाना है। वहीं आयोजन में उपस्थित पदाधिकारियों ने जेल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों को मिलने वाले सुविधाओं, स्वास्थ्य, भोजन एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं सदर अस्पताल की चिकित्सीय टीम के द्वारा बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया गया।
Source link