भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मई में मनमोहक… भीषण गर्मी में टूरिस्ट जुटा रहा पनसुवां डैम




भास्कर न्यूज| चाईबासा रूरल टूरिज्म की दिशा में बढ़ रहे झारखंड के शानदार डेस्टिनेशन मानसून के अलावा ग्रीष्मकाल में भी प. सिंहभूम में कई ठिकाने हंै। जिले का सोनुआ प्रखंड स्थित पनसुवां डैम और कराईकेला का नाकटी डैम इन दिनों टूरिस्ट के लिए बेहतर डेस्टिनेशन हैं। पनसुवां डैम के फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है। जिसके कारण मई माह की गर्मी में भी टूरिस्टों की पसंद पनसुवां डैम बना हुआ है। शाम के वक्त शानदार मौसम बना रहता है। पहाड़ी किनारे में दिन भर की तपिश के बाद अथाह जल के बीच वोटिंग का अलग ही मजा है। पर्यटन विभाग यहां के एक टापू में रेस्टोरेंट बनाने की योजना बना रहा है। लिगिरदा स्वैंप जैव विरासत स्थल में शामिल : झारखंड वन विभाग की ओर से जैव विरासत स्थल के रूप में 19 स्थल चयनित किया गया है। इसमें सारंडा का लिगिरदा स्वैंप भी शामिल है। यहां पेड़ पौधे व अन्य संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण और अनुसंधान के जैव विविधता बोर्ड संरक्षित करेगा। प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित व संरक्षित करने के लिए इसका चयन हुआ है। मेघाहातुबुरू में बनेगा इको टूरिज्म पार्क : सारंडा के खूबसूरत वादियों में बसे मेघाहातुबुरू में छह एकड़ में इको-टूरिज्म पार्क बनाने की तैयारी चल रही है। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की एक घोषणा के अनुसार मेघाहातुबुरू में लगभग छह एकड़ जमीन चिह्नित की गई है, जहां प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप इको रिजॉर्ट और आधुनिक पर्यटन सुविधाएं तैयार की जाएंगी। राज्य सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर काम कर रही है। पिछले दिनों मंत्री ने मेघाहातुबुरू का दौरा जिले के उपायुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ किया था। पर्यटकों के ठहरने, घूमने की व्यवस्था होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top