भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मजदूरी करने वाले पप्पू ने लीज पर जमीन लेकर बदली अपनी तकदीर,...


होमताजा खबरकृषि

पप्पू ने लीज पर जमीन लेकर बदली अपनी तकदीर, बरबट्टी की खेती से बनवाया घर

Last Updated:

मजदूरी से जीवनयापन करने वाले कोडरमा के किसान पप्पू मेहता आज आधुनिक खेती से बेहतर आमदनी कर रहे हैं. मसनोडीह में 15 कट्ठा लीज की जमीन पर बरबट्टी की खेती कर उन्हें हर महीने 1 से 1.5 लाख रुपये तक की बिक्री हो रही है.

ख़बरें फटाफट

कोडरमा: मेहनत, लगन और आधुनिक तकनीक का सही इस्तेमाल किया जाए तो खेती भी बेहतर आमदनी का मजबूत जरिया बन सकती है. इसे साबित कर रहे हैं कोडरमा जिले के मसनोडीह प्रखंड के किसान पप्पू मेहता. स्थानीय स्तर पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले पप्पू मेहता आज लीज पर जमीन लेकर आधुनिक तरीके से सब्जियों की खेती कर रहे हैं. विशेषज्ञों की सलाह और वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर उन्होंने खेती में अपनी अलग पहचान बनाई है. बरबट्टी की खेती से उन्हें हर महीने एक से डेढ़ लाख रुपये तक की बिक्री हो रही है. विशेष बातचीत में किसान पप्पू मेहता ने बताया कि फिलहाल वह 15 कट्ठा जमीन लीज पर लेकर उसमें बरबट्टी की खेती कर रहे हैं.

ड्रिप सिंचाई से पानी और खाद की बचत
उन्होंने अगस्त महीने में बरबट्टी के बीज की बुआई की थी. बुआई के लगभग 45 से 50 दिनों बाद पौधों से उत्पादन मिलना शुरू हो गया. खेती के लिए उन्होंने बरबट्टी का उन्नत बीज हजारीबाग से मंगवाया था. उनका कहना है कि सही समय पर बुआई, पौधों की नियमित देखभाल और विशेषज्ञों की सलाह से उत्पादन बेहतर मिल रहा है. पप्पू मेहता ने बताया कि खेती में पानी की बचत और पौधों को जरूरत के अनुसार पोषण देने के लिए वह ड्रिप इरिगेशन सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस तकनीक के माध्यम से सीधे पौधों की जड़ों तक पानी पहुंचाया जाता है. इतना ही नहीं, तरल खाद भी ड्रिप सिस्टम के जरिए ही पौधों की जड़ों तक पहुंचाई जाती है. इससे खाद का बेहतर उपयोग होता है और अनावश्यक छिड़काव की जरूरत नहीं पड़ती. आधुनिक सिंचाई पद्धति अपनाने से उन्हें खेती के काम में काफी सहूलियत मिल रही है.

शुरुआत में रोजाना ढाई क्विंटल तक उत्पादन
किसान ने बताया कि फसल से उत्पादन शुरू होने के शुरुआती दिनों में प्रतिदिन दो से ढाई क्विंटल तक बरबट्टी मिलती थी. उस समय स्थानीय मंडी में बरबट्टी का भाव 25 से 30 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा था. इस हिसाब से वह प्रतिदिन लगभग पांच से छह हजार रुपये की बरबट्टी बेच रहे थे. बाजार के भाव और उत्पादन के अनुसार उनकी मासिक बिक्री औसतन एक से डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच जाती थी.उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रतिदिन लगभग एक क्विंटल बरबट्टी का उत्पादन हो रहा है. पौधों की अच्छी देखभाल और रखरखाव के जरिए अगले छह से सात महीने तक नियमित रूप से उत्पादन मिलने की उम्मीद है.

कीटों से बचाव के लिए सुबह-शाम करते हैं निगरानी
पप्पू मेहता ने बताया कि सब्जियों की खेती में केवल बीज लगाने से बेहतर उत्पादन नहीं मिलता, बल्कि नियमित देखभाल भी बेहद जरूरी है. वह प्रतिदिन सुबह और शाम खेत में जाकर पौधों की निगरानी करते हैं. किसी पत्ते पर कीटों का प्रकोप दिखाई देने पर तुरंत नियंत्रण के उपाय करते हैं और आवश्यकता के अनुसार कीटनाशक का इस्तेमाल करते हैं. इससे फसल को कीटों से बचाने और उत्पादन की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलती है.

खेती की कमाई से बच्चों की पढ़ाई और बनाया बेहतर मकान
पप्पू मेहता ने बताया कि खेती से होने वाली आमदनी ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत किया है. पहले जहां वह मजदूरी कर परिवार चलाते थे, वहीं अब खेती की कमाई से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला रहे हैं. हाल ही में उन्होंने गांव में एक अच्छा मकान भी तैयार कराया है. इसके अलावा वह भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खेती से होने वाली आमदनी का कुछ हिस्सा बचत

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top