भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मम्मी के 5 मसालों का कमाल! अंकित की चाय ने रांची वालों...


रांची: अभी गर्मी का मौसम चल रहा है, लेकिन इस मौसम में भी चाय की दीवानगी रांची में लोगों के सर चढ़कर बोल रही है, लेकिन हर जगह की चाय की नहीं, बल्कि एक खास स्टॉल द लोकल चाय पर आपको हमेशा भीड़ देखने को मिलेगी. क्योंकि यहां चाय का टेस्ट ऐसा है कि आप एक बार अगर पी लिए तो आप 15 किलोमीटर खुद गाड़ी ड्राइव करके इस चाय को पीने के लिए दुबारा आएंगे. आइये जानते हैं इस चाय की खासियत के बारे में.

आखिर क्या है इस चाय का सीक्रेट

रांची के अंकित इस चाय को अपने हाथों से बनाने का काम करते हैं. जो कि एमबीए किए हुए हैं और एमबीए की अच्छी खासी नौकरी छोड़कर चाय बनाने का काम कर रहे हैं. अंकित बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही चाय बनाने का हमेशा से शौक था. घर में चाहे कुछ भी हो जाए मैं मम्मी को बोलता था, मम्मी हटो मैं चाय बनाऊंगा और ऐसा बनाता था कि सारे लोग इंप्रेस हो जाते थे. बड़े होकर इसी को उन्होंने अपना बिजनेस बना लिया.

रांची की मशहूर इस चाय में खास तरह के 5 तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. अंकित ने बताया कि सबसे पहले तो मिक्स मसाला होता है. जो कि वह अपने घर से बनाकर लाते हैं. यह उनकी मम्मी द्वारा गया है. जिसमें कई सारे मसाले मिले होते हैं. इसके अलावा इलायची पाउडर अलग से होता है. थोड़ा सा दूध पाउडर, तेज पत्ता और बड़ी इलायची और दालचीनी का अलग मसाला होता है.

चाय बनाने का तरीका ही है अलग

उन्होंने बताया कि मसाले डालने का तरीका भी अलग होता है. जैसे पहले दूध खौलता है और फिर इसमें एक चम्मच दूध पाउडर डालते हैं, अच्छे से जब मिला लिया तो फिर आपको मिक्स मसाला, बड़ी इलायची, तेजपत्ता, सूखा हुआ अदरक का मसाला. यह सब डालकर एक बार फिर से दूध को खौला लेते हैं. इसके बाद इसमें चायपत्ती डालकर फिर 2 मिनट के लिए खौलाते हैं और फिर चीनी डालकर नीचे उतार लेते हैं.

इसके बाद जब वह कुल्हड़ में या कप में चाय देते हैं तो उसमें भी पहले इलायची पाउडर डाल देते हैं. जी हां! इलायची पाउडर ऊपर नहीं डाला जाता है. बल्कि, कप में जब आप चाय को छानते हैं तो कप में हीं थोड़ा सा डाल देना है और इसके बाद चाय को छान लेते हैं.  इसके बाद चाय को जरा टेस्ट कीजिए. लोग दौड़े ना चले आएं केवल सुगंध से तो कहिएगा.

200 कप चाय डेली लोग कर जाते हैं चट

अंकित बताते हैं कि 150- 200 कप तो यहां पर एकदम नॉर्मल है. अगर बारिश हो गई या मौसम बढ़िया हो गया तो यह 300 कप तक पहुंच जाती है. एक कप चाय की कीमत ₹20 है और वह इंडक्शन चूल्हे पर चाय को बनाते हैं. वह हमेशा इसी पर बनाया करते हैं. आप लकड़ी के चूल्हे में बनाएं या कोयला या इंडक्शन में. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. अगर आपका मसाला, आपके दूध की गुणवत्ता क्या है, अगर प्रोडक्ट की क्वालिटी सही है तो निश्चित तौर पर स्वाद जरूर आएगा.

ऐसे में अगर आपको भी इस चाय का लुफ्त लेना है तो आ जाइए रांची के कांके रोड स्थित जावेद हबीब ब्यूटी सैलून पर. इस सैलून के नीचे ही आपको स्टॉल ‘द लोकल चाय’ दिख जाएगा. आप गूगल में भी द लोकल चाय सर्च करेंगे, तो आप लोकेशन पर आ सकते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top