![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो महिलाओं और युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने के लिए जिले में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग ने संयुक्त पहल शुरू की है। सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद के निर्देश और जिला शिक्षा पदाधिकारी के सहयोग से जिले में 28 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0’ चलाया जा रहा है। इसके तहत 600 विद्यालयों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। अभियान में महिलाओं और किशोरियों को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। मजदूरी करने वाली महिलाओं के अलावा स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और कामकाजी युवा भी तंबाकू व सिगरेट के सेवन की चपेट में हैं। महिलाओं में इसका सेवन प्रजनन स्वास्थ्य और गर्भावस्था के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। जिला परामर्शी मो. असलम ने बताया कि स्कूलों को तंबाकू नियमों का पालन करना होगा।
Source link