![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो चीराचास स्थित एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में गुरुवार को दीपोत्सव एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुरुआत कॉलेज के सचिव प्रमोद सिंह, अध्यक्ष अविनाश उत्कर्ष, पूजा उत्कर्ष और एचओडी संजीव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। सचिव प्रमोद सिंह ने कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कॉलेज के सभी कर्मचारियों को दीपावली एवं महापर्व छठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से प्रदूषण मुक्त हरित दीपावली मनाने की अपील की व अधिक से अधिक मिट्टी के दीये जलाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने पर जोर दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर कॉलेज परिसर को दीपों से रोशन कर किया। एचओडी संजीव कुमार ने भी संबोधित किया। प्रतियोगिता में पूजा एवं ग्रुप प्रथम, मानसी एवं ग्रुप द्वितीय तथा जितेंद्र एवं ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त की। कार्यक्रम में प्रो. रूपलता सिंह, दीपशिखा, संचिता गोस्वामी, नीलू कुमारी, भारती आदि मौजूद थीं।
Source link