![]()
बोकारो | जन कल्याण सामाजिक संस्था की ओर से संचालित बिरसा मुंडा निशुल्क विद्यालय में गुरुवार को दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुमार अमरदीप उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बीच मोमबत्ती, टॉफी और बिस्किट का वितरण किया गया। संस्था के संस्थापक परशुराम राम ने बच्चों को दीपावली में मिट्टी से बने दीयों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
Source link