भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

महिलाओं और बच्चों को बताया योग का महत्व




कोडरमा | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सखी वन स्टॉप सेंटर में योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों को योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बताया गया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और श्वास के बीच संतुलन स्थापित करने की एक प्रभावी पद्धति है। योग में सांसों के नियंत्रण और प्राणायाम का विशेष महत्व होता है, जो व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होता है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top