भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

महिला कॉलेज चतरा में नव नामांकित छात्राओं का स्वागत




भास्कर न्यूज | चतरा महिला महाविद्यालय चतरा में गुरुवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नव नामांकित छात्राओं के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन, संसाधनों तथा भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना था, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने उच्च शिक्षा जीवन की शुरुआत कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलदेव राम ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने नव नामांकित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास का मजबूत आधार है। उन्होंने छात्राओं से नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने, समय का सदुपयोग करने, अनुशासन का पालन करने तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक रूप से दक्ष बनाना नहीं, बल्कि उन्हें समाज के जिम्मेदार, जागरूक और आत्मनिर्भर नागरिक के रूप में तैयार करना भी है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को शिक्षकों से परिचित कराया गया। शिक्षकों ने अपने-अपने विषयों एवं विभागों की जानकारी साझा की ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top