भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Makar Dwar Parliament Porch Proposal। राहुल-प्रियंका बार‍िश में क्‍या भीगे, ओम बिरला...


होमताजा खबरदेश

राहुल बार‍िश में क्‍या भीगे, ओम बिरला ने बुलाई मीट‍िंग, अब क्‍या होने जा रहा?

Last Updated:

Makar Dwar Parliament Porch Proposal: दिल्ली में लगातार बारिश के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सीपीडब्ल्यूडी और आर्किटेक्ट्स को नए संसद भवन के मकर द्वार पर पोर्च (द्वार मंडप) बनाने की संभावना तलाशने का निर्देश दिया है. इसका मकसद सांसदों और कर्मचारियों को बारिश और खराब मौसम से बचाना है. यह फैसला सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का बारिश में बिना छाते खड़े रहने का वीडियो वायरल होने के बाद आया है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

राहुल बार‍िश में क्‍या भीगे, ओम बिरला ने बुलाई मीट‍िंग, अब क्‍या होने जा रहा?Zoom

ओम बिरला इस समस्‍या को जड़ से खत्‍म करना चाहते हैं.

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संसद परिसर के मकर द्वार पर बिना छाते बारिश में भीगने का वीडियो वायरल होते ही बड़ा असर दिखा है. वीडियो सामने आने के 24 घंटे के भीतर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सीपीडब्ल्यूडी और आर्किटेक्ट्स की आपात बैठक बुलाई. सांसदों को असुविधा से बचाने के लिए अब मकर द्वार पर शेड (पोर्च) बनाया जाएगा. बिरला ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) और संबंधित आर्किटेक्ट्स को संसद के मकर द्वार पर एक द्वार मंडप (पोर्च) बनाने की संभावना तलाशने और इस संबंध में एक फिजिबिलिटी रिपोर्ट (व्यवहार्यता प्रस्ताव) सौंपने के निर्देश दिए हैं. संसद के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इस वजह से मकर द्वार पर प्रवेश और निकास के समय सांसदों, पत्रकारों और कर्मचारियों को बारिश का सामना करना पड़ रहा है. ओम बिरला का मानना है कि दरवाजे के बाहर पोर्च बन जाने से सांसदों और कर्मचारियों को खराब मौसम व बारिश से बड़ी राहत मिलेगी. इसी समस्या के समाधान के लिए बिरला ने सीपीडब्ल्यूडी और संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई.

पुराने संसद भवन की तर्ज पर मिलेगी सुविधा
देश के पुराने संसद भवन में मुख्य प्रवेश द्वार पर पोर्च बा हुआ था, जिनका इस्तेमाल सांसद बारिश या तेज धूप से बचने के लिए करते थे. हालांकि नए संसद भवन के मकर द्वार पर फिलहाल ऐसा कोई शेड या पोर्च नहीं है. इसी को ध्यान में रखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने आर्किटेक्ट्स और सीपीडब्ल्यूडी को पुराने भवन की तरह ही नए भवन के मकर द्वार पर भी शेड बनाने का खाका तैयार करने को कहा है.

बिना छाते के बारिश में भीगे थे राहुल-प्रियंका
ओम बिरला के इस निर्देश से ठीक एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था. इस वीडियो में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा संसद भवन के बाहर मकर द्वार के पास बिना छाते के बारिश में खड़े नजर आ रहे थे. वीडियो सामने आने के बाद संसद परिसर में सांसदों के प्रवेश और सुरक्षा को लेकर शेड/पोर्च न होने की बात चर्चा में आई थी. अब माना जा रहा है कि सीपीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही मकर द्वार पर पोर्च निर्माण का कार्य शुरू हो सकता है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top