भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

महिला ने थाना परिसर में दुष्कर्म का लगाया आरोप:गम्हरिया थाने के वायरलेस...




सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने में एक महिला ने वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने नीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ मामले की जांच कर रहे हैं। महिला गुरुवार देर रात अपने पति से प्रताड़ित किए जाने की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। थाने के ओडी ऑफिसर ने सुबह जांच और कार्रवाई की बात कहकर उसे परिसर के एक कमरे में आराम करने को कहा और बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद नीरज वहां पहुंचा और कमरे का ताला खोलकर महिला से पूछताछ की। महिला ने भूख लगने की बात कही, जिसके बाद नीरज उसे अपने कमरे में ले गया। दोनों ने वहां खाना खाया। इस दौरान नीरज पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप है। बताया गया है कि महिला ने बचाव के लिए कमरे में रखा चाकू उठा लिया। नीरज के घायल होने की बात भी सामने आई है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। शनिवार सुबह JLKM के कई नेता थाने पहुंचे और महिला को न्याय देने की मांग की। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top