Last Updated:
Jamshedpur Shalini Market: जमशेदपुर का शालिनी मार्केट सस्ता और लोकप्रिय फैशन हब बन गया है. यहां आपको लगभग 400 रुपये से जींस और अन्य कपड़ों की बड़ी रेंज मिल जाएगी. इसके अलावा यहां त्योहारों पर भारी भीड़ रहती है.
शालिनी मार्केट आज जमशेदपुर के सबसे लोकप्रिय और किफायती बाजारों में गिना जाता है. खासकर युवाओं के बीच यह मार्केट फैशन का बड़ा हब बन चुका है. यहां कम कीमत में ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़े मिलने के कारण हर दिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं. अगर आप कम बजट में बेहतरीन जींस खरीदना चाहते हैं, तो शालिनी मार्केट आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है.
यहां के दुकानदारों का कहना है कि यहां मिलने वाली जींस सिर्फ सस्ती ही नहीं, बल्कि मजबूत और टिकाऊ भी होती है. अच्छी क्वालिटी के कपड़े और बेहतरीन सिलाई के कारण ये जींस आराम से3-4 साल तक चल जाती हैं. इतना ही नहीं, बार-बार धुलाई के बाद भी इनका रंग जल्दी फीका नहीं पड़ता है, जिससे ग्राहक काफी संतुष्ट रहते हैं.
जमशेदपुर का शालिनी मार्केट सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि बजट फैशन का बड़ा केंद्र बन चुका है. यहां कम दाम में स्टाइल, क्वालिटी और फैशन तीनों का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. यही वजह है कि शहर के लोग हर सीजन में यहां खरीदारी करना पसंद करते हैं और यह बाजार लगातार लोगों की पहली पसंद बना हुआ है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
त्योहारों के समय शालिनी मार्केट का नजारा बिल्कुल अलग होता है. दुर्गा पूजा, दिवाली, ईद या शादी के सीजन में यहां इतनी भीड़ उमड़ती है कि पूरा बाजार किसी मेले जैसा दिखाई देता है. लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां खरीदारी करने आते हैं और कम कीमत में ज्यादा सामान खरीदकर खुश नजर आते हैं.
इस बाजार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां मात्र ₹400 की शुरुआती कीमत में बेहतरीन क्वालिटी की जींस मिल जाती है. चाहे सलमान खान स्टाइल की ढीली और पैरेलल जींस हो या शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की तरह टाइट फिटिंग, टॉर्न और डिजाइनर जींस, यहां हर तरह की वैरायटी आसानी से उपलब्ध है. युवाओं के बीच कार्गो जींस और स्टाइलिश डेनिम की काफी मांग रहती है, जिसे दुकानदार नए फैशन ट्रेंड के अनुसार लगातार अपडेट करते रहते हैं.
सिर्फ जींस ही नहीं, यहां फॉर्मल पैंट, कार्गो पैंट और कैजुअल वियर की भी अच्छी रेंज मिलती है. कॉलेज जाने वाले छात्र हों, ऑफिस कर्मचारी हों या फैशन पसंद करने वाले युवा, हर किसी के लिए यहां कुछ न कुछ खास जरूर मौजूद रहता है. यही कारण है कि यह बाजार आम लोगों से लेकर खास लोगों तक के बीच काफी लोकप्रिय बन चुका है.