तुपकाडीह | बीडीए कॉलेज, पिछरी में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध नशामुक्त समाज जागरुकता अभियान चला।इसकी अध्यक्षता इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. केतकी सिन्हा ने की। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार जोरियार ने मादक पदार्थों के दुष्परिणाम और शिक्षा पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी दी। इस दौरान शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर तथा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
Source link