भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मानसून में मोहित करता है बोकारो का जमुनिया फॉल, 40 फीट ऊंचाई...


Last Updated:

Bokaro Best Place To Visit In Monsoon: मानसून में बोकारो और धनबाद की सीमा पर स्थित जमुनिया फॉल पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह बन गया है. 40 फीट ऊंचा झरना और हरियाली लोगों को खूब आकर्षित कर रही है. मानसून में खासतौर पर यहां की खूबसूरती बढ़ जाती है.

ख़बरें फटाफट

बोकारो. अगर आप मानसून के दौरान झरने और प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, तो बोकारो और धनबाद जिले की सीमा पर जमुनियाटांड़ में स्थित जमुनिया फॉल जा सकते हैं. यह एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है, जहां बारिश के मौसम में खूबसूरती और बढ़ जाती है. चारों ओर फैली हरियाली, बहते झरने और शांत वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर खूब आकर्षित करते हैं.

मानसून के दौरान जमुनिया फॉल की खूबसूरती देखते ही बनती है, क्योंकि इसके चारों ओर हरियाली के बीच झरने से गिरते पानी का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है. यही वजह है कि यह जगह बोकारो और धनबाद के लोगों के बीच फेवरेट स्पॉट बन चुकी है और सोशल मीडिया पर जमुनिया फॉल की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं.

पहली झलक में ही दिल जीत लेता है नजारा
जमुनिया फॉल की पहली झलक ही पर्यटकों का दिल जीत लेती है और इसका प्रमुख आकर्षण 40 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी और उससे उठने वाले फव्वारे हैं, जो प्राकृतिक सौंदर्य को और भी आकर्षक बना देते हैं. बारिश के मौसम में झरने का जलस्तर बढ़ने से इसका नजारा और भी रोमांचक हो जाता है और यहां पर्यटक प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने के साथ फोटो खिंचवाने और पानी में नहाने सहित जल क्रीड़ा का आनंद लेने के लिए भी पहुंचते हैं.

ऐसे पहुंच सकते हैं जमुनिया फॉल
जमुनिया फॉल पहुंचने के लिए काशीटांड़ होते हुए लोहापट्टी और जमुनियाटांड़ की ओर जाना पड़ता है. ग्राम रक्षा दल के पोस्ट के पास से बाईं ओर जाने वाले रास्ते से फॉल तक पहुंचा जा सकता है. वहीं, चंद्रपुरा प्रखंड की ओर से आने वाले पर्यटक टी-मोड़ होते हुए जमुनिया फॉल पहुंच सकते हैं.

बोकारो सेक्टर-9 निवासी पर्यटक हंसराज ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर जमुनिया फॉल की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो देखे थे. इसके बाद वह खास तौर पर यहां का प्राकृतिक नजारा देखने पहुंचे. उन्होंने कहा कि जमुनिया फॉल की खूबसूरती बेहद शानदार है और यहां पहुंचकर उन्हें काफी अच्छा लगा. तो अगर आप भी मानसून में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो जमुनिया फॉल जा सकते हैं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top