Last Updated:
2 BHK Flat Construction Tips: जहानाबाद के ठेकेदार बैजू कुमार बताते हैं कि 10 लाख में 2 BHK फ्लैट बनाना संभव है. खर्च कम करने के लिए सरिया का कम इस्तेमाल करें, 5 फीट गहरी नींव और 10 इंच के पिलर दें, और जहाँ ज़रूरत न हो वहाँ 5 इंच की दीवारें बनवाएँ. अनावश्यक गहरे गड्ढे और ज़्यादा सरिया से बचें. जानें टिप्स एंड ट्रिक.
जहानाबाद: एक इंसान की जिंदगी का अहम आर्थिक हिस्सा घर पर खर्च होता है. क्योंकि उस पर बहुत अधिक खर्च होता है. ऐसे में वो सोचते हैं, जो भी पैसा लगे, लेकिन हमारा घर बेहतर ढंग से बने. जिनके पास पैसे हैं, उनके लिए तो ठीक है कि वो चाहेंगे कि हमारा घर सपनों के महल जैसा बने, लेकिन उनका क्या? जिनके पास पैसों का अभाव हो और वो भी चाहते हैं कि हमारा भी एक अच्छा घर बन पाए? कुछ सीमित ही पैसे हैं और उसी में वो अपना मकान भी चाहते हैं. ऐसे में 2 BHK फ्लैट बनवाना है और बजट भी लगभग 10 लाख रुपए है तो कैसे ढंग का मकान बनवा सकते हैं? तो आइए हम बताते हैं कि मकान इतना कम रकम में भी ढंग का कैसे बन पाएगा.
जमीन की साइज पर बेहतर फ्लैट
जहानाबाद के घोसी प्रखंड के रहने वाले बैजू कुमार 11 साल से राज मिस्त्री का कार्य कर रहे हैं. अनुभव बढ़ने के साथ ही अब वो ठेकेदारी का काम करने लगे हैं. कई लोगों का जमीन के साइज के आधार पर बेहतर फ्लैट बनाने का रास्ता भी निकाल देते हैं. Local 18 से बात करते हुए वो कहते हैं कि यह सच्चाई है कि आज मकान बनवाना एक जंग जीतने जैसा है. जितना मकान को बनवाना खर्चीला है उतना ही जमीन खरीदना. अब दोनों पैसों को जोड़ दिया जाए तो कई लाख रुपए का खर्च सम्भव है. ऐसे में इस काम को हर कोई अपने बजट के हिसाब से संपादित करते हैं.
10 लाख रुपए में बन जाएगा 2 BHK फ्लैट
बैजू का कहना है कि यदि आपके पास 10 लाख रुपए है तो इसमें भी आपका 2 BHK फ्लैट तैयार हो सकता है. हालांकि, कुछ जगह पर कटौती करनी होगी, जिससे बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. सरिया का इस्तेमाल कम करना होगा, जिससे आपका खर्च कम हो सकता है. आपको सबसे पहले सिर्फ 5 फीट गहरा खुदाई कर 10 इंच का पिलर दे देना होगा. इसके बाद एक कुर्सी तैयार करना होगा. फिर आपको जहां तहां 10 इंच की दीवार की जरूरत नहीं होती है तो वहां पर 5 इंच का ईंट लगाकर काम करवा सकते हैं. ईंट हो या सरिया जब कम होगा तो इससे आपका खर्च बचेगा. इससे बालू, गिट्टी और सीमेंट का खर्च बचेगा.
कहां बढ़ता है मकान का खर्च
वो बताते हैं कि मकान में खर्च बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं. कोई मकान मालिक गड्ढा खुदवाकर नीचे से कंस्ट्रक्शन का कार्य करवाते हैं तो इसमें जमीन से ऊपर एक फ्लैट का खर्च आता है. इसके अलावा जब कई लोग पिलर में 4 सरिया की जगह 6 सरिया का प्रयोग करते हैं. इससे भी अधिक खर्च होता है. इतना ही नहीं, सरिया की मोटाई भी कई लोग अधिक रखते हैं. कुछ 12 एमएम लगाते हैं तो कुछ 16 एमएम लगाते हैं. इससे भी खर्च अधिक बढ़ता है. ऐसे ऐसे कई छोटे कारक होते हैं, जिससे घर बनाने में कॉस्ट बढ़ जाता है. इन छोटी छोटी बातों पर काबू करेंगे तो 8 से 10 रुपए में आपका 2 BHK फ्लैट तैयार हो जाएगा.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें