भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लोहरदगा में नेत्र जांच शिविर आज, राखी कार्यक्रम भी



आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयोजक जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन के तत्वाधान में 27 अगस्त 2026 को गुरुवार के दिन मुंद्रिका बैंक्वेट, गुदरी बाजार में नेत्र जांच वाहन के माध्यम से नेत्र जांच और चश्मा वितरण शिविर लगेगा। इसी दिन रक्षा बंधन का कार्यक्रम भी होगा। कार्यक्रम में फाउंडेशन की सेविका बहनें मुख्य अतिथि लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा को रक्षा सूत्र बांधेंगी। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी रहेंगे। विशेष अतिथि सिविल सर्जन राजू कच्छप रहेंगे। सीआरपीएफ के जवान, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, फाउंडेशन के केंद्रीय पदाधिकारी, सदस्य भी शामिल होंगे। जय प्रकाश शर्मा ने लोहरदगा की जनता से शिविर में आकर लाभ लेने की अपील की। जिला अध्यक्ष डॉ कुमुद अग्रवाल तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top