भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मारवाड़ी सम्मेजन ने लगाया रक्तदान शिविर




गिरिडीह|मारवाड़ी सम्मेलन गिरिडीह की ओर से रविवार को शहर के बरसमसिया स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर लगाया गया। सदर अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सोहेल अख्तर ने बताया कि शिविर में कुल 105 यूनिट रक्त संग्रह हुआ है। शिविर का उद्घाटन चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, डॉ. एसके डोकानियां, रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विवेश जलान और पूर्व अध्यक्ष मदन लाल विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। चेंबर अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने कहा कि रक्तदान से गरीब व असहाय मरीजों की जान बचाई जा सकती है। मारवाड़ी सम्मेलन हर साल 24 जून को इस शिविर का आयोजन करता है, मौके पर डॉ. नीरज डोकानियां, पंकज राठी, संजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top