भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मिठाई कारीगर के बेटे ने रचा इतिहास:गोड्डा के शुभम को बीपीएससी में...




बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा शनिवार शाम जारी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत दरियापुर गांव निवासी शुभम कुमार साह ने 319वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और जिले में खुशी की लहर है। शुभम एक साधारण परिवार से आते हैं, जहां उनके पिता मनोज साव मिठाई बनाने का काम करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद शुभम ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। परिवार के अन्य सदस्य भी उनकी सफलता से बेहद उत्साहित हैं। गांव से लेकर बीएचयू तक की शिक्षा शुभम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही राजकीयकृत मध्य विद्यालय दरियापुर से आठवीं तक पूरी की। इसके बाद उन्होंने पारसनाथ उच्च विद्यालय घोरीकित्ता से मैट्रिक और इंटर कॉलेज पथरगामा से कला संकाय में इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। इंटरमीडिएट परीक्षा में उन्होंने जिले में पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। जेपीएससी में चूके, बीपीएससी में पाई सफलता स्नातक के बाद शुभम ने पटना में रहकर कोचिंग और स्वाध्याय के माध्यम से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। उन्होंने पहले झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा भी दी, जिसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास करने के बावजूद वे साक्षात्कार में मात्र पांच अंकों से अंतिम चयन से वंचित रह गए थे। हालांकि इस असफलता से उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 319वीं रैंक हासिल कर उन्होंने राज्य कर सहायक आयुक्त पद पर सफलता प्राप्त की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top