Last Updated:
दुकानदार रवि ने लोकल 18 से बताया कि हमारे यहां का वेज कवाब काफी अच्छा होता है. इसमें जो स्वाद होता है, वो जबरदस्त होता है. वेज कवाब बनाने के लिए शोयबीन और चने की दाल का प्रयोग किया जाता है. यह एकदम फ्रेश रहता है, जिसको उपयोग में लेते हैं. वेब कबाब के लिए सीक्रेट मसाला बनाया जाता है. घर पर ही इन मसालों को तैयार किया जाता है. इसके अलावा कोई अतिरिक्त चीज नहीं मिलाया जाता है.
मिर्जापुर: वेज कवाब पराठा और वेब रोल के शौकीन है तो मिर्जापुर का यह दुकान बेहद खास है. मिर्जापुर का फूडी वेज कवाब पर 16 तरीके के कवाब तैयार किए जाते हैं. ग्राहकों को अलग-अलग स्वाद का आनंद लेने के लिए अलग-अलग वैरायटी का कवाब पराठा बनाते हैं. शहर के गिरधर चौराहा के पास दुकान स्थित शॉप पर वेज जवाब पराठा खाने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं. वेज रोल का दाम 40 रुपये और वेज कवाब पराठा का दाम 70 रुपये हैं. सोयाबीन का ग्रेवी इसके स्वाद को बढ़ा देता है. उसपर हरी चटनी और प्याज का सलाद मिलने के बाद वाह-वाह करेंगे.
ऐसे तैयार करते हैं वेज कबाब पराठा
दुकानदार रवि ने लोकल 18 से बताया कि हमारे यहां का वेज कवाब काफी अच्छा होता है. इसमें जो स्वाद होता है, वो जबरदस्त होता है. वेज कवाब बनाने के लिए शोयबीन और चने की दाल का प्रयोग किया जाता है. यह एकदम फ्रेश रहता है, जिसको उपयोग में लेते हैं. वेब कबाब के लिए सीक्रेट मसाला बनाया जाता है. घर पर ही इन मसालों को तैयार किया जाता है. इसके अलावा कोई अतिरिक्त चीज नहीं मिलाया जाता है. वेब रोल के साथ ही वेज कवाब बनाया जाता है. हमने ग्राहकों से फीडबैक लिया है. ग्राहकों की डिमांड पर इसके कई प्रकार में तैयार किया जाता है.
कुरकुरा होता है इनका पराठा
रवि ने बताया कि वेज रोल का दाम 35 रुपये हैं. यहां पर करीब 5 वर्षों से दुकान लगा रहे हैं. ग्राहकों को देखकर लग रहा होगा कि कितना बेहतर स्वाद रहता है. वेब कवाब पराठा 70 रुपये का मिलता है. इसमें दो कुरकुरे लजीज स्वादिष्ट पराठे रहते हैं. शोयबीन की ग्रेवी, हरी चटनी और सलाद दिया जाता है. अगर आप एक बाद स्वाद का आनंद ले लेंगे तो बार-बार दुकान पर आएंगे. स्वाद के साथ ही कोई ऐसे मसाले तेल या अन्य सामान का उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुक्सानदेह हो. स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का ख्याल रखते हैं.
पूजा बिंद ने बताया कि यहाँ पर ज्यादातर वेज रोल खाती हूं. यह 40 रुपये में मिलता है. इसका स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है. मैंने यहां पर स्वाद का जायका लिया, उसके बाद कहीं पर खाने के लिए नहीं गई. इनके वेज कवाब रोल और पराठे का कोई जवाब नहीं है. शालू सोनकर ने बताया कि वेज कवाब पराठा का स्वाद बेहतरीन है. हम लोग कई बार खा चुके हैं. इधर आते तो स्वाद का आनंद उठाते हैं. लजीज होने की वजह से
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें