Last Updated:
Mirzapur News : मिर्जापुर के ओझला पुल के समानांतर नया दो लेन पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है. करीब 20 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना के पूरा होने पर मां विंध्यवासिनी धाम आने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शास्त्री सेतु से मां विंध्यवासिनी धाम को जोड़ने वाले ओझला पुल के बगल में एक और पुल बनाया जाएगा. दो लेन के पुल बनाने को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया है. शासन से परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद पुल के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा. मिर्जापुर जिले के ओझला में स्थित पुल के माध्यम से भारी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचते हैं. ऐसे में भक्तों की संख्या बढ़ने के बाद पुल पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है. पुल के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया है, जहां प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया है.
करीब 20 करोड रुपए होंगे खर्च
ऐतिहासिक ओझला पुल के बगल में अब 500 मीटर लंबा दो लेन पुल बनाए जाने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है. करीब 20 करोड रुपए पुल बनाने को लेकर खर्च किए जाएंगे. प्रस्ताव बनाने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को भेजा गया है. ओझला पुल से सबसे ज्यादा पूर्वांचल के वाराणसी, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ सहित अन्य प्रांतों से भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं. प्रयागराज-वाराणसी मार्ग से औराई-मिर्जापुर मार्ग से होते हुए मां विंध्यवासिनी के धाम में पहुंचते हैं, जहां पर दर्शन-पूजन करते हैं. हालांकि, नवरात्रि सहित विशेष अवसरों पर पुल संकरा होने की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाता था.
मिलेगी निजात
जाम की स्थिति से निजात पाने को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया था. शासन की ओर से परियोजना को मंजूरी का इंतजार है. जल्द ही पुल बनाने को लेकर काम शुरू किया जाएगा. पुल बनने के बाद सिंगल लेन पुल दो लेन में परिवर्तित हो जाएगा, जहां जाम की स्थिति खत्म हो जाएगी और आने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. जल्द ही परियोजना को मंजूरी मिलने को लेकर उम्मीद जताई जा रही है.
खत्म होगी जाम की समस्या
राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि पुल के समानांतर दो लाइन पुल बन जाने के बाद जाम की समस्या पूरी तरीके से खत्म हो जाएगी. आवागमन भी आसानी के साथ हो सकेगा. किसी भी प्रकार के परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. यह पुल पूर्वांचल को जोड़ती है. ऐसे में पूर्वांचल भर के आने वाले श्रद्धालुओं को काफी फायदा मिलेगा, उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना जाम इत्यादि में फंसकर नहीं करना पड़ेगा. सरकार का यह प्रयास बेहद ही सराहनीय है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
और पढ़ें