भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मिहिजाम लूटकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार:एक नाबालिग निरुद्ध; पिस्टल-कारतूस, मोबाइल और जेवरात...




जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। मामले का मुख्य सरगना अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम राजा ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिहिजाम थाना कांड संख्या 83/2026, दिनांक 12 नवंबर 2026 की जांच के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने तकनीकी जानकारी और लोगों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य कोयरी (20), निवासी जादूगोड़ा इचड़ा; प्रेम गोराई (करीब 35), निवासी कांदू भट्ठा; और सोम पात्रो (करीब 20), निवासी बायुन हाटू, थाना सीतारामडेरा, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्द्धमान जिले के सालानपुर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक जोड़ी पायल, गले का हार और एक चेन जब्त की है। वसीम राजा ने बताया कि मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ने की कोशिश कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top