Last Updated:
Jamshedpur Wool Market: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही जमशेदपुर के झंडा चौक की ऊनी गली गुलजार हो गई है. यहां ग्राहक अपनी पसंद, जरूरत और बजट के अनुसार आंखों के सामने कंबल, रजाई, तोशक और तकिए तैयार करवा रहे हैं, जिससे उन्हें मनपसंद साइज और मोटाई का सामान मिल जाता है.
Jamshedpur Wool Market: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजारों में गर्म कपड़ों और ठंड से बचने वाले सामानों की मांग बढ़ने लगी है. ऐसे में जमशेदपुर का झंडा चौक स्थित ऊनी गली भी इन दिनों गुलजार हो गई है. यहां सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है. खास बात यह है कि इस गली में आपको सिर्फ तैयार कंबल और रजाई ही नहीं मिलेंगे, बल्कि आप अपनी पसंद, जरूरत और बजट के अनुसार अपनी आंखों के सामने ही सामान तैयार करवा सकते हैं.
जरूरत, साइज और डिजाइन अपनी जरूरत के हिसाब से करें तय
यहां कंबल, तकिया, रजाई, तोशक और गद्दे जैसी कई चीजें बनाई जाती हैं. इसकी खासियत यह है कि ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार सामान का साइज, मोटाई और डिजाइन तय कर सकते हैं. अगर किसी को हल्की रजाई चाहिए या फिर ज्यादा ठंड से बचने के लिए मोटी रजाई बनवानी है, तो कारीगर उसी हिसाब से इसे तैयार कर देते हैं. यही वजह है कि हर साल सर्दियों के मौसम में यहां ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ जुटती है.
ग्राहक के सामने ही सामान होगा तैयार
दुकान के संचालक तौसीफ बताते हैं कि यहां आने वाले ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार सामान बनवाने की सुविधा मिलती है. कई बार बाजार में लोगों को अपनी जरूरत के हिसाब से सही साइज या मोटाई की रजाई और तकिया नहीं मिल पाता. ऐसे में ग्राहक यहां आकर अपनी जरूरत बताते हैं. उनके सामने ही सामान तैयार किया जाता है. ग्राहक खुद तय कर सकते हैं कि उन्हें किस तरह का तकिया, कितनी मोटाई की रजाई या किस साइज का तोशक चाहिए. तौसीफ के अनुसार, सर्दियों का मौसम शुरू होते ही पुराने ग्राहकों के साथ नए लोग भी यहां पहुंचने लगे हैं. खासकर ऐसे परिवार जो अपने घर के लिए रजाई, गद्दे और तकिए बनवाना चाहते हैं, वे यहां आकर अपनी पसंद के अनुसार सामान तैयार करवाते हैं. यहां कस्टमाइजेशन की सुविधा होने के कारण ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से सामान मिल जाता है.
ठंड के लिए झंडा चौक की ऊनी गली अच्छा विकल्प
अगर आप भी इस सर्दी में बाजार से तैयार सामान खरीदने के बजाय अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार कंबल, रजाई, तकिया या तोशक बनवाना चाहते हैं, तो झंडा चौक की ऊनी गली आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. यहां आपको सामान चुनने से लेकर उसे तैयार होते देखने तक का अनुभव मिलेगा.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …