![]()
तुपकाडीह | जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकाडीह में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मो. हेदायतुल्लाह अंसारी के परिजनों को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। सहायता राशि मृतक के पत्नी को विधायक प्रतिनिधि ने सौंपी। विधायक ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की थी। मौके पर उत्तम सिंह, विधायक प्रतिनिधि निरंजन मिश्रा, परवेज अख्तर, अप्पू दुबे, इकबाल अंसारी और शमीम अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Source link