भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मेगा नेत्र जांच शिविर में 200 छात्रों व शिक्षकों की हुई जांच




सिटी िरपोर्टर | बोकारो रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स की ओर से सेक्टर-2 स्थित डीएवी इस्पात विद्यालय में मेगा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना तथा आंखों से संबंधित समस्याओं की प्रारंभिक पहचान करना था। शिविर में करीब 200 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की आंखों की जांच अनुभवी तकनीशियन राज कुमार द्वारा की गई। जांच के दौरान दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान के साथ-साथ आंखों की नियमित देखभाल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स की अध्यक्ष रोटेरियन मिनी स्टीफन कपूर ने कहा कि क्लब समाज सेवा एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर अध्ययन और समग्र विकास के लिए नियमित नेत्र जांच बेहद जरूरी है। विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण ने रोटरी क्लब एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। शिविर को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह देखा गया। सभी ने इसे स्वास्थ्य जागरूकता एवं निवारक देखभाल की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top