रांची | मॉनसून को देखते हुए नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने नगर निगम टीम के साथ सैम्फोर्ड हॉस्पिटल के पास कोकर चौक, महावीर नगर, खोरहा टोली और बांधगाड़ी क्षेत्र के बड़े नालों, नालियों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता और अभियंत्रण शाखा को प्रमुख नालों का एंड-टू-एंड निरीक्षण कर सुधार कार्य प्राथमिकता पर करने को कहा। निरीक्षण में नालों पर अतिक्रमण, अवैध स्लोप और सीमेंट फ्लोरिंग जैसी संरचनाओं पर कार्रवाई, सड़क पर सीधे पानी बहाने वाले भवनों पर जुर्माना, तथा बांधगाड़ी में डेल्टा प्वाइंट्स चौड़ा कर अवरोध हटाने के निर्देश दिए गए।
Source link