भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मोदी-मेलोनी की आ गई नई सेल्फी, फोटो शेयर कर बोलीं इटली की...


होमताजा खबरदेश

मोदी-मेलोनी की आई नई सेल्फी, फोटो शेयर कर बोलीं इटली की PM- स्वागत मेरे दोस्त

Last Updated:

मोदी-मेलोनी की आ गई नई सेल्फी, फोटो शेयर कर बोलीं इटली की PM- आपका स्वागत मेरे दोस्त

मोदी-मेलोनी की आई नई सेल्फी, फोटो शेयर कर बोलीं इटली की PM- स्वागत मेरे दोस्तZoom

पीएम मोदी और मेलोनी की लेटेस्ट सेल्फी.

पीएम मोदी इटली पहुंच चुके हैं. इटली पहुंचते ही पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की नई सेल्फी सामने आ गई. पीएम मोदी संग अपनी सेल्फी वाली फोटो शेयर कर इटली की PM ने मेलोनी ने कहा कि रोम में आपका स्वागत मेरे दोस्त. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नॉर्वे की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी करके मंगलवार रात रोम पहुंचे. यहां वह इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी और राष्ट्रपति सर्जियो मट्टरेल्ला से मुलाकात करेंगे. साथ ही भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे.

रोम हवाई अड्डे पर उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो ताजानी ने मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इटली के रोम पहुंचा. राष्ट्रपति सर्जियो मट्टरेल्ला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करूंगा.”

उन्होंने लिखा, ‘इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देना है, जिसमें विशेष रूप से भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 की भी समीक्षा की जाएगी। मैं खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के मुख्यालय का भी दौरा करूंगा और बहुपक्षवाद के साथ-साथ वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करूंगा.’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आधिकारिक दौरे पर रोम पहुंचे हैं।”

उन्होंने लिखा, “भारत और इटली के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी साझेदारी है। यह यात्रा भारत-इटली साझेदारी को नयी गति प्रदान करेगी।”

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जून 2024 में इटली की यात्रा की थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top