भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मोदी सरकार के 12 वर्ष देश के पुनर्निर्माण का दशक, 2047 तक...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो निवास में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत के पुनर्निर्माण, सुशासन और गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। वर्ष 2014 से पहले भारत नीति-अनिश्चय और घोटालों के लिए जाना जाता था, जबकि 26 मई 2014 के बाद देश निर्णय, निष्ठा और नवाचार के लिए पहचाना जाने लगा है। मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड को विशेष सम्मान और विकास की नई दिशा दी है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय आदिवासी समाज के सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उलिहातू में बिरसा मुंडा संग्रहालय का निर्माण भी इसी सोच का परिणाम है। उन्होंने बताया कि झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों को पक्के घर मिले हैं, उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि रांची-खूंटी फोरलेन, धनबाद-गोविंदपुर सड़क परियोजना तथा रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण जैसी आधारभूत संरचना परियोजनाओं से राज्य को नई गति मिली है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है। इसके लिए विकसित भारत का संकल्प, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता और नागरिक कर्तव्य जैसे ‘पंच प्रण’ को अपनाना आवश्यक है। मौके पर पूर्व विधायक बिरंची नारायण, जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र राज, पूर्व जिलाध्यक्ष जयदेव राय, रोहित लाल सिंह, अंबिका खवास, शशिभूषण ओझा मुकुल, सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय, जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, जिला महामंत्री संजय सिन्हा, शंकर रजक, मनोज ठाकुर, अशोक पप्पू, रामलाल सोरेन, कुमार अमित, लक्ष्मण नायक, चंद्रशेखर सिंह, विशाल गौतम, ब्रज दुबे, सुरेश बुधिया, राजेश घोषाल, जयप्रकाश तापड़िया, दिलीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top