रांची | मोरहाबादी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में पुनर्वास महानिदेशालय और पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में 60 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में जल, थल और वायु सेना के 22 सेवानिवृत्त सैनिक शामिल रहे। ले. कर्नल राबिन देव आनंद ने कहा कि पशुपालन क्षेत्र में सप्लाई-डिमांड चेन प्रबंधन को समझकर सूचित और स्मार्ट निर्णय लेना जरूरी है, ताकि प्रतिभागी उद्यम के जरिए देश के विकास में योगदान दे सकें। अमित कुमार ने पोल्ट्री और डेयरी में संभावनाओं पर तकनीकी जानकारी दी और उत्पादन बढ़ाने की जरूरत बताई। आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद ने प्रशिक्षण के बाद भी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सक्रिय रहने का आह्वान किया।
Source link