भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मोहनपुर में मछली कारोबारी से 2.07 लाख की लूट:पांच बदमाश नकदी से...




गिरिडीह। मोहनपुर में गुरुवार को दिनदहाड़े एक मछली कारोबारी से 2.07 लाख रुपये की लूट हो गई। पांच अज्ञात बदमाशों ने नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जगपतारी निवासी मछली कारोबारी आफताब रैन बस स्टैंड स्थित मछली मंडी से कारोबार समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। मोहनपुर फॉरेस्ट ऑफिस के समीप दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाश पचंबा की ओर फरार हो गए पीड़ित आफताब रैन ने आरोप लगाया कि अपराधियों ने उनकी कनपटी पर पिस्टलनुमा हथियार सटाकर नकदी से भरा बैग छीन लिया। बैग में कारोबार की 2,07,000 रुपये की नकद राशि थी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश पचंबा की ओर फरार हो गए। आफताब रैन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। इस मामले में पचम्बा थाना प्रभारी ने बताया कि जांच हर पहलू से की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में लोगों ने बैग छीने जाने की पुष्टि की है, लेकिन किसी ने हथियार को स्पष्ट रूप से देखने की बात नहीं कही है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top