![]()
दुग्दा | मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से दुग्दा थाना में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी मनीष कुमार ने की। बैठक में अखाड़ा कमेटियों के सदस्य, समाजसेवी और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। थाना प्रभारी ने कहा कि मोहर्रम जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट और समय के अनुसार ही निकाला जाए। डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखने तथा भड़काऊ नारे, पोस्टर या किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि से दूर रहने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बिजली के तारों, सड़क की ऊंचाई और ताजिया के आकार का विशेष ध्यान रखने तथा जुलूस के दौरान पर्याप्त स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से रविवार को बोकारो थर्मल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव ने की। इसमें ताजिया जुलूस के रूट चार्ट, जुलूस निकालने एवं वापसी के समय, सुरक्षा व्यवस्था और पर्व के दौरान बिजली आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के धार्मिक उन्माद फैलाने वाले, देश विरोधी नारे लगाने या किसी अन्य देश का झंडा लहराने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने दोनों समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।
Source link