भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

यहां कांसे के बर्तनों की कतार से हैं 40 दुकानें, शादी के...


Last Updated:

रांची के मेन रोड के पास एक ऐसी खास गली है, जो कांसा के बर्तनों के लिए जानी जाती है. यहां करीब 40 दुकानें हैं. इस बाजार में कुछ ऐसा मिलता है, जिसकी शुद्धता की पूरी गारंटी होती है. खासकर बेटियों की शादी के लिए लोग यहां खिंचे चले आते हैं.

झारखंड की राजधानी रांची के मेन रोड स्थित चर्च गली कांसे के बर्तनों के लिए बेहद प्रसिद्ध है. इस बाजार में कतार से करीब 40 दुकानें हैं. हर दुकान में बर्तनों का एक से बढ़कर एक बेहतरीन कलेक्शन मौजूद है. यहां स्टील के बर्तन भी मिलते हैं, लेकिन कांसे की यहां जबरदस्त वैरायटी है. ग्राहक जिस भी बर्तन की तलाश में आता है, वह उसे यहां आसानी से मिल जाता है.

यह बाजार बेटियों की शादी के लिए बर्तन खरीदने वालों के लिए बेहद खास है. यहां बर्तनों का स्पेशल कलेक्शन उपलब्ध है, जिसकी शुद्धता की पूरी गारंटी दी जाती है. स्थानीय दुकानदार दिलीप बताते हैं कि ग्राहकों की मांग पर कारीगर खुद डिजाइनर और सिंपल बर्तन तैयार करते हैं. उनके पास ऐसी अनोखी वैरायटी और डिजाइन्स उपलब्ध हैं. जो पूरे शहर में कहीं और नहीं मिल सकतीं.

यहां एल्युमिनियम से लेकर स्टील तक के बर्तनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है. ‘बर्तन भंडार’ के संचालक प्रदीप बताते हैं कि ग्राहकों की पसंद के अनुसार यहां हर सामान मिलता है. बाजार में आजकल जो भी लेटेस्ट ट्रेंड चल रहा है, उसके मुताबिक यहां हर दिन नई रेंज आती है. यही कारण है कि शादी-विवाह में लेन-देन के लिए लोग खासतौर पर यहाँ खरीदारी करने आते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां कांसे के बर्तनों की कीमत ₹500 से शुरू होकर ₹15,000 तक जाती है, जिसे लोग अपने बजट के अनुसार खरीद सकते हैं. खासतौर पर शादी के सीजन को देखते हुए बाजार में डिजाइनर कप-प्लेट, कलश और परात की नई रेंज आई है. इन बर्तनों पर खूबसूरत मोरनी डिजाइन बनी हुई है. जिसकी ग्राहकों के बीच आजकल जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है.

इस गली की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक दुकान पसंद न आने पर आप दूसरी दुकान पर जा सकते हैं. ग्राहक यहाँ से कभी निराश होकर नहीं लौटते, उन्हें मनपसंद चीज़ मिल ही जाती है. धनतेरस के त्योहार पर इस बाज़ार में पैर रखने तक की जगह नहीं होती. यहां रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए कांसे (ब्रांज़) की थालियों का बेहद खूबसूरत कलेक्शन उपलब्ध है.

यहाँ कांसे के देवी-देवताओं की मूर्तियां भी उपलब्ध हैं. गणेश जी और लक्ष्मी माता की हर साइज़ की मूर्तियां यहां मिल जाएंगी. ग्राहकों के लिए ₹1,000 से लेकर ₹20,000 तक की रेंज मौजूद है. यानी लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार यहां आसानी से भगवान की मूर्तियों की खरीदारी कर सकते हैं.

शाम के समय इस गली की रौनक काफी बढ़ जाती है. यहां खासतौर पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जो जमकर बर्तनों की शॉपिंग करती हैं. चूंकि यह पूरा होलसेल मार्केट है, इसलिए यहां बाकी बाज़ारों की तुलना में सामान काफी सस्ता मिल जाता है. उदाहरण के लिए, बाहर ₹500 में मिलने वाला बर्तन यहां मात्र ₹350 में मिल जाता है. यही बचत लोगों को यहाँ खींच लाती है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top