भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

युवाओं को नेतृत्व का अवसर देना राज्य निर्माण की पहली सीढ़ी...




बोकारो जिला के चास स्थित जायका रिजॉर्ट में युवा आजसू का चंदनकियारी विधानसभा स्तरीय सम्मेलन सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहीस और गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि आजसू का मुख्य उद्देश्य युवा शक्ति को नेतृत्व सौंपना, नई सोच को उचित अवसर देना और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करना है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि झारखंड के वर्तमान हालात का मुकाबला करने के लिए युवा पीढ़ी को केवल जिम्मेदारियां नहीं, बल्कि सीधे नेतृत्व की कमान संभालनी होगी। उन्होंने राज्य की मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए युवाओं से उसके खिलाफ पूरी मजबूती से संघर्ष करने को कहा। समारोह के दौरान चंदनकियारी क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने आजसू पार्टी की नीतियों और सुदेश महतो के नेतृत्व में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस आयोजन से क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है। बैठक में जयपाल सिंह, काशीनाथ सिंह, संजय मेहता, दुर्गाचरण महतो, बंकिम महतो और किरीटी महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top