भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की नई पहल अब 70 रुपए में सुरक्षित...




गुमला|रक्षाबंधन के अवसर पर गुमला डाक विभाग ने बहनों की सुविधा के लिए विशेष रक्षा सूत्र अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत मात्र ₹70 में स्पीड पोस्ट के जरिए राखी सुरक्षित और समय पर भाई तक भेजी जा सकेगी। बारिश के मौसम को देखते हुए विभाग ने विशेष वॉटरप्रूफ लिफाफे की भी व्यवस्था की है, ताकि राखी खराब न हो। गुमला प्रधान डाकघर में इसके लिए विशेष काउंटर बनाया गया है। ₹70 के शुल्क में ₹10 का वॉटरप्रूफ लिफाफा, ₹55 स्पीड पोस्ट शुल्क और ₹5 अन्य व्यवस्था शुल्क शामिल है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न विद्यालयों में राखी बनाओ और भेजो। प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें छात्राएं स्वयं राखी बनाकर विद्यालय परिसर से ही अपने भाइयों के नाम स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकेंगी। इसके लिए उन्हें डाकघर जाने की जरूरत नहीं होगी। प्रतियोगिता के 10 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। गुमला प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक आशुतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि आधुनिक तकनीक के दौर में भी राखी भाई-बहन के स्नेह का सबसे भावनात्मक प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग का उद्देश्य दूर-दराज़ रहने वाले भाइयों तक बहनों का प्यार सुरक्षित और समय पर पहुंचाना है। साथ ही लोगों से इस विशेष सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top