![]()
झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे रात और सुबह के समय ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में रांची का न्यूनतम तापमान और गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे सुबह और रात में कनकनी बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। महीने के आखिरी दिनों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री पर पहुंचा मंगलवार को रांची का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे की तुलना में इसमें 2.4 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। यह घटकर 24.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में लगातार आ रही गिरावट से सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। मौसम के इस बदलाव का असर खासकर सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों पर पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। पारा 11 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे सुबह और रात में ठंड का असर और बढ़ेगा। अगले दो दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान भी लगभग स्थिर रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कुहासा छाया रह सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कुहासा छंट जाएगा और आसमान साफ रहेगा। धूप निकलने से दिन के समय मौसम सामान्य बना रहेगा। रात में तापमान कम रहने के कारण ठंड का एहसास अधिक होगा। ऐसे में सुबह और देर शाम बाहर निकलने वाले लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। 28-29 नवंबर को मध्यम दर्जे का कुहासा मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, नवंबर के आखिरी दिनों में राजधानी का मौसम सामान्य रहने की संभावना है। 28 और 29 नवंबर को सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कुहासा छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल बारिश को लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं है। यानी महीने के अंतिम दिनों में भी राजधानी में मौसम का मिजाज ठंडा और शुष्क रहने वाला है। सुबह और शाम कुहासे के साथ ठंड का असर महसूस होगा, जबकि दोपहर में धूप से लोगों को राहत मिलेगी।
Source link