भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची का ये है सबसे रोमांचक नजारा, देखें खूबसूरत पलों की मनमोहक...


Last Updated:

Ranchi News: रांची और आसपास के गांवों में मई में करंज के पेड़ों से सफेद फूलों की बारिश जैसा नजारा देखने को मिलता है. इन फूलों की खूबसूरती देखकर आप तारीफ जरूर करेंगे. बता दें कि ग्रामीण दिवाली पर करंज तेल बेचकर अच्छी आमदनी करते हैं. आइये जानते हैं इन फूलों के बारे में.

झारखंड की राजधानी रांची के कई सारे जगहों में आप देखेंगे की फूलों की बारिश हो रही है. जी हां! आपको लग रहा होगा कि यह कैसे संभव है, लेकिन यह बिल्कुल सच है. दरअसल, रांची के आसपास के ग्रामीण एरिया में आपको करंज के पेड़ देखने को मिलेंगे. खासतौर पर झारखंड में और रांची में इसके पेड़ बहुत पाए जाते हैं.

अगर आप इस पेड़ के नीचे थोड़ी देर खड़े रहें तो आपके ऊपर भी इस फूलों की बरसात होने लगेगी. कई बार तो लोग यूही खड़े रहते हैं और इस पल का आनंद देते हैं. खासतौर पर मई के महीने में ही देखने को मिलता है. दरअसल, करंज का तेल निकाला जाता है. जो खासतौर पर दिवाली में दिया जलाने का काम आता है. ग्रामीण लोगों के लिए करंज का पेड़ उनके आय का बहुत ही महत्वपूर्ण साधन है.

हालांकि इसे कोई हटाता भी नहीं है. खुद ही मिट्टी में मिल जाती है. इसका महक भी गजब का है. आसपास का पूरा वातावरण भी बड़ा ही फ्रेश हो जाता है. ऐसा लगता है कि वातावरण ने किसी ने परफ्यूम लगा दिया हो, गर्मी के मौसम में तो हल्की ठंडी हवा और यहां पर खाट बिछा के सो जाता हूं, बड़ा मजा आता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बता दें कि ये फूल मई के महीने में छोटे-छोटे फूल आते हैं और पूरा का पूरा पेड़ ही इस सफेद छोटे फूल से भर जाता है. जैसे हवा का हल्का झोंका आता है. यह पूरा-पूरा फूल नीचे धरती में गिरने लगता है, जिससे पूरी की पूरी सड़क से लेकर आसपास का एरिया ऐसा लगता है कि फूलों की चादर बिछ गई हो. एकदम सफेद चादर. यह दिखने में भी बहुत ही खूबसूरत लगता है.

क्योंकि, जैसे ही दिवाली आती है. वह इससे तेल निकालते हैं और बाजार में बेचने का काम करते हैं और अच्छी खासी आमदनी उस समय हो जाती है, लेकिन मई के महीने में तो नजारा कुछ और ही रहता है. आलम यह है कि दूर दूर से लोग इसे देखने के लिए आते हैं. सिर्फ एक पेड़ नहीं, ऐसे कई सारे पेड़ आपको देखने को मिलेंगे.

कई बार लोग देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं. मनातू गांव के स्थानीय निवासी सुरेश बताते हैं कि मई के महीने में ऐसा देखने को मिलता है. जहां हवा का एकदम हल्का सा झोका क्या आया की पूरा का पूरा फूल झड़कर नीचे गिर जाता है. इसके नीचे अगर आप खड़े रहेंगे, तो आपको लगेगा कि यह पेड़ आपका स्वागत कर रही है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top