भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची का रेलवे स्टेशन दिखेगा नए लुक में, डॉरमेट्री, कैंटीन, नया प्लेटफॉर्म…...


Last Updated:

Ranchi Railway Station Ground Report: रांची रेलवे स्टेशन का हाईटेक पुनर्निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है. 475 करोड़ की परियोजना से नए प्लेटफॉर्म, साउथ गेट, लिफ्ट, एस्केलेटर, सोलर पैनल और वर्ल्ड क्लास सुविधाएं तैयार की जा रही हैं. कुछ ही दिनों में स्टेशन नये कलेवर में दिखेगा.

ख़बरें फटाफट

रांची. झारखंड की राजधानी रांची के रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाने का काम काफी तेजी से चल रहा है. प्लेटफॉर्म नंबर 6 तो लगभग पूरी तरह बनकर तैयार है. इसे देखकर ऐसा लगता है कि इस प्लेटफॉर्म पर अब ट्रेन आ जाएगी और यहीं पर साउथ गेट भी बन रहा है, जहां डॉरमेट्री, कैंटीन जैसी कई हाई-फाई फैसिलिटी देखने को मिलेंगी.

लगभग 475 करोड़ रुपये की लागत से यह पूरा निर्माण कार्य किया जा रहा है. अब बस कुछ ही समय में यात्रियों को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी मिलेंगी. यहां से करीब 35,000 यात्रियों की क्षमता और बढ़ जाएगी और यहां पर कुछ और आधुनिक सुविधाएं, जैसे ब्रेस्टफीडिंग जोन, रेस्टिंग जोन, गेमिंग जोन जैसी सुविधाएं देखने को मिलेंगी.

बस फिनिशिंग टच देना बाकी
फिलहाल, भवन के अंदर वायरिंग, सिलिंग और टाइल्स लगाने का काम प्रगति पर है. साथ ही पूरे परिसर में नेटवर्किंग का काम अभी बाकी है. टिकट काउंटर का ढांचा तैयार हो चुका है, लेकिन उसके अंदरूनी काम पूरे नहीं हुए हैं. मुख्य द्वार के बाहर शेड लगाने का काम भी जारी है. स्टेशन के बाहर पार्किंग क्षेत्र को विस्तारित किया जा रहा है, जहां एक साथ हजारों वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था होगी.

यह काम भी अंतिम चरण में पहुंच रहा है. निर्माण एजेंसियां तेजी से काम कर रही हैं, ताकि परियोजना को निर्धारित समय में पूरा किया जा सके. जी प्लस टू संरचना में तैयार हो रहा नया स्टेशन भवन यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें 17 लिफ्ट और 19 एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं.

100-100 कमरों वाले रिटायरिंग रूम
दोनों ओर 100-100 कमरों वाले रिटायरिंग रूम बनाए जा रहे हैं. फूड प्लाजा क्षेत्र में करीब 2,500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है. स्टेशन की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिससे लगभग 30 प्रतिशत ऊर्जा की जरूरत पूरी होगी. इसके अलावा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और आधुनिक प्रवेश नियंत्रण प्रणाली भी विकसित की जा रही है.

रांची रेल मंडल के डीसीएम श्रेया ने बताया, अब बस कुछ महीनों का इंतजार है. बस फिनिशिंग टच दिया जा रहा है. सारा ढांचा तैयार हो चुका है. अब कुछ ही दिनों में यात्रियों को सारी फैसिलिटी मिलेगी. गेट नंबर एक पर भी भीड़ का दबाव कम होगा.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top