भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ड्रोन से निगरानी, डीजे और आग से खेलने पर प्रतिबंध



गिरिडीह | आगामी मुहर्रम पर्व पर ग्रामीण और शहरी इलाके में ड्रोन कैमरे से असामाजिक तत्वों पर पुलिस नजर रख रही है। पुलिस ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की सभी अखाड़ा कमेटियों के सदस्यों को थाने से पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने डीजे बजाने पर रोक लगा दी है। आग से खेलने पर भी प्रतिबंध है। डीजे बजाते पकड़ी गई अखाड़ा कमेटी पर विधिवत कार्रवाई होगी। अखाड़ा में आग से खेलने पर बड़ी घटना की आशंका रहती है। शहरी इलाके में मकान या दुकान को नुकसान हो सकता है। जिले की सभी अखाड़ा कमेटियों से एसपी और डीसी ने डीजे नहीं चलाने, आग से नहीं खेलने की अपील की है। यह जानकारी सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बुधवार को दी। एसडीपीओ ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सभी इमामबाड़ा और महजीदों पर पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। दूसरे राज्य और दूसरे जिले से आने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों की जांच हो रही है। रात में शहरी क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर रोज सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मुहर्रम पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। मुहर्रम के दौरान सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिले के पुलिस मित्र अखाड़ा कमेटियों के अध्यक्ष और सचिव से संपर्क में हैं। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। जिला प्रशासन किसी भी समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top