भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची की इस घाटी में जंगल के बीच है महादेव का अनोखा...


Last Updated:

Ranchi Picnic Spot: रांची के तैमारा घाटी में जंगल के बीच अनोखा शिव मंदिर और पिकनिक स्पॉट है. यह जगह घने जंगलों और खूबसूरत वादियों के बीच शांति और प्रकृति का अनुभव कराती है. यहां बड़ी संख्या में भक्त और घूमने वाले पर्यटक पहुंचते हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची: अगर आप बरसात के मौसम में पिकनिक मनाने के लिए किसी खूबसूरत जगह की तलाश में है और साथ में खूबसूरत मंदिर का भी भ्रमण करना चाहते हैं तो आपको आ जाना रांची के तैमारा घाटी में. यहां पर शिव भगवान का मंदिर है. यहां घाटी में और जंगल के बीच में बसी यह घटी स्वर्ग से कम खूबसूरत नहीं है. इसके बगल में बहुत ही खूबसूरत पेड़, पहाड़ और वादियां देखने को मिलती है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

यहां पर आसपास कई ढाबे भी हैं और लॉन्ग ड्राइव का भी मजा आप ले सकते हैं. यहां की सबसे खास बात यह है कि लोग जंगलों के बीच में भगवान का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं. ऐसा खूबसूरत शिवलिंग जंगल के बीच में देखना अपने आप में ही भक्तों के लिए बहुत ही अद्भुत होता है. यहां पर बहुत कम लोग आते हैं. इसीलिए जो लोग शांति की तलाश में होते हैं. वह यहां घंटों घाटियों पर अकेले बैठे रहते हैं.

घने जंगलों के बीच में है पिकनिक स्पॉट

यहां पर पिकनिक स्पॉट भी है. इसके अलावा बगल में जंगलों के बीच में कुछ ऐसी जगह है. जहां पर आप बैठकर खाना बना भी सकते हैं और खा भी सकते हैं और जमकर सेल्फी ले सकते हैं. यहां पर थोड़ा जंगलों को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं. यहां जंगल ऐसा है कि आपको डर बिल्कुल भी नहीं लगेगा. यहां महादेव की कृपा से लोग जंगल के बीच में जाकर शांति का अनुभव करते हैं.

यहां पर इस लेवल का सन्नाटा होता है कि अगर आप जिंदगी में बहुत ज्यादा परेशान हैं और यहां एक घंटा बैठ लिए तो सारी थकान मिट जाएगी. यहां पर आई प्रीति बताती हैं कि वह हर महीने एक बार जरूर आती हैं. जहां वह एक घंटा महादेव के पास बैठती हैं. जंगल के बीच में केवल फिल्मों में देखा था. यह तो एकदम रियल लाइफ में देख रही हूं. यहां बहुत ही अद्भुत एहसास होता है.

आसपास खाने के भी हैं जबरदस्त इंतजाम

ऐसे में अगर आप खाना बनाकर नहीं ला सकते तो कोई बात नहीं मात्र 1 किलोमीटर आगे इसी रोड में आपको एक से बढ़कर एक ढाबे देखने को मिलेंगे. जहां वेज लेकर नॉनवेज हर तरह के आइटम खाने को मिलेंगे. इससे थोड़ा सा आगे सूर्य मंदिर भी है. लोग यहां आते हैं तो जंगल के बीच में स्थित सूर्य मंदिर भी चले जाते हैं. ऐसे में बरसात के मौसम यहां की हरियाली और खूबसूरती देखते बनती है. ऐसे में आप इस ट्रिप का प्लान कर सकते हैं, जो कि यह टाटा- रांची रोड पर स्थित है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com  में स…और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top