भास्कर न्यूज |लोहरदगा जिला पंचायत संसाधन केंद्र में जिला पंचायती राज विभाग द्वारा सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27 के तहत ई-ग्राम स्वराज, जीपीडीपी एवं निर्णय पोर्टल के संचालन को लेकर द्वितीय चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया। इस प्रशिक्षण में किस्को, लोहरदगा एवं सेन्हा प्रखंड के कॉमन सर्विस सेंटर संचालक (वीएलई) भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ई-ग्राम स्वराज, जीपीडीपी एवं निर्णय पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल, पंचायत स्तर पर इनके प्रभावी संचालन, डिजिटल योजनाओं के क्रियान्वयन तथा तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। मास्टर ट्रेनरों द्वारा पोर्टल संचालन की पूरी प्रक्रिया का लाइव डेमो देकर प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीपीएम विमलेश कुमार, एमआईएस विशेषज्ञ मुजफ्फर हसन, प्रमोद कुमार, प्रदान संस्था के हेड फहाद अंसारी, सीएससी डीएम सुधीर कुमार, सीएससी कोऑर्डिनेटर नितीन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं मास्टर ट्रेनर प्रियंका कुमारी, सुधीर कुमार, ज्योत्सना मित्तल तथा प्रदान संस्था के गोल्डन कुमार राज ने प्रतिभागियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर डिजिटल सेवाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना है, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और सुगमता से मिल सके। प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को होगा।
Source link