Last Updated:
Ranchi Women Makes Desi Oil Mix For Animal Health: झारखंड की राजधानी रांची के अंगढा गांव की महिलाओं ने खासतौर पर एक तेल बनाया है. इसका नाम है मिक्स ऑयल. इसमें अजवाइन, मंगरेला, लहसुन, सरसों का तेल व कई सारी चीजें होती हैं. इसे आप अपने पशु को एक चम्मच पिला सकते हैं. चाहे गाय, बकरी, भैंस, कोई भी पशु आप घर पर पालते हैं, आप उसको पिला सकते हैं.
इससे बुखार, चेचक, शरीर में जो समस्या होती है, उसमें फायदा मिलता है. गांव वालों का कहना है कि यह शरीर के लिए रामबाण है. सरकार ने भी इस तेल को अप्रूव किया है. अलबेला एक्का बताती हैं, हम महिलाएं मिलकर इसे बनाते हैं और यह एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण से भरपूर है.
खास बात यह है कि इसमें किसी तरह का कोई केमिकल मिला नहीं होता है, यह एकदम देसी है. अलबेला बताती हैं, सबसे पहले हम लोग सरसों का तेल लेते हैं. सरसों के तेल में विटामिन ए, बी, सी, फोलिक एसिड और कई सारे जरूरी मिनरल्स होते हैं.
इसमें हम लोग अजवाइन, मंगरेला, लहसुन, तुलसी का पत्ता, यह सारी चीजें डालकर अच्छे से मिलाते हैं. मतलब मान लीजिए, अगर 1 लीटर सरसों का तेल है तो हम लोग आग में तब तक पकाते हैं, जब तक यह आधा लीटर में तब्दील न हो जाए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उसके बाद इसको हम लोग पैकेजिंग भी करते हैं. इसके पैकेजिंग के लिए हमें पशुपालन विभाग की तरफ से ट्रेनिंग मिलती है और फिर इंडियामार्ट और पलाश स्मार्ट के जरिए इसकी बिक्री होती है. यह आपको सिर्फ हमारे पास ही मिलेगा. इसे एकदम शुद्ध तरीके से घर में तैयार किया जाता है. आपके घर में कोई भी पशु हो, चाहे गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी, कोई भी, उसको खाने में यह एक चम्मच मिलाकर दे देना है.
दरअसल, ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल के तौर पर काम करता है. इसीलिए पशु के शरीर में अगर कहीं पर सूजन है, कहीं खुजली, चेचक, बुखार व जितनी भी चमड़े वाली बीमारियां होती हैं, उन सभी चीजों में इसका बस एक चम्मच रामबाण माना जाता है. हमारे पास से हर दिन बल्क में इसके ऑर्डर आते हैं. आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकते हैं.