भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, जमशेदपुर… झारखंड में तेज हवाओं का अलर्ट, गरज-चमक के साथ होगी...


Last Updated:

Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज गरज चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम को देखते हुए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है. जहां आज रांची का अधिकतम तापमान 35 रह सकता है. जबकि जमशेदपुर में तापमान 38 डिग्री के आसपास रह सकता ह ै.

ख़बरें फटाफट

रांची, जमशेदपुर...झारखंड में तेज हवाओं का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्टZoom

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो )

रांची: झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है. आज भी राज्य के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी की संभावना है. IMD ने गरज चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी किया है. वहीं, गर्मी और नमी का मिश्रण लोगों को परेशान कर सकता है, लेकिन बारिश से कुछ राहत मिलने की संभावना है. रांची में आज अधिकतम तापमान 34-35°C और न्यूनतम 21-22°C के आसपास रहने की संभावना है. सुबह के समय आसमान में काले बादलों का डेरा रह सकता है, जबकि दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा जाएंगे.

झारखंड में बारिश, आंधी -तूफान का अलर्ट

वहीं, दक्षिणी झारखंड के जमशेदपुर, चाईबासा, सिंहभूम जिलों में यहां अधिक गर्मी रहेगी. इन जिलों का अधिकतम तापमान 36-38°C तक पहुंच सकता है. जहां दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने किसानों को फसलें संभालने की सलाह दी है. वहीं, उत्तरी और मध्य झारखंड के देवघर, दुमका, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा जिलों में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान तापमान 32-35°C के बीच रह सकता है. हालांकि रात के समय नमी ज्यादा रहेगी, जिससे गर्मी महसूस हो सकती है.

शहरों का तापमान और AQI्

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
रांची 35/23 120
जमशेदपुर 38/25 150
पलामू  37/24 130
पूर्णिया 36/25 130

जानें 5 मई को कैसा रहा था झारखंड का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. राजधानी रांची सहित कई जिलों में दोपहर के समय लू जैसी स्थिति महसूस की गई. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन पर असर पड़ा. लोग जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकले और दोपहर के समय सड़कों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ देखने को मिली. वहीं, कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहने से थोड़ी राहत भी मिली, लेकिन उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

आईएमडी के अनुसार दोपहर और शाम के समय 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसके साथ बिजली गिरने का खतरा भी है. वहीं, पूरे झारखंड में फिलहाल हीटवेव का अलर्ट नहीं है, लेकिन झारखंड के पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा में तापमान ऊंचा रह सकता है. IMD ने मुख्य रूप से गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top