भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, धनबाद… झारखंड में आज छाए रहेंगे घनघोर बादल, बारिश मचाएगी गदर,...


Last Updated:

Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज तेज हवाओं के साथ गरज चमक होने की संभावना है. इसके साथ ही कई जिलों आज बारिश और वज्रपात भी हो सकता है. IMD ने रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग समेत कई जिलों में आंधी, बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइये जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है.

ख़बरें फटाफट

 रांची, धनबाद... झारखंड में आज छाए रहेंगे घनघोर बादल, बारिश मचाएगी गदरZoom

झारखंड 9 मई को कैसा रहने वाला है मौसम ( एाआई फोटो )

रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा. राज्य के कई जिलों में आज तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. रांची मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरे राज्य में बादल छाए रह सकते हैं. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, राजधानी रांची समेत दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों में मौसम ज्यादा प्रभावित रह सकता है. पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा है.

झारखंड में मौसम का अपडेट

50-60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

IMD के आज गरज-चमक के साथ बारिश और 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया है. जहां झारखंड के पूर्वी जिलों हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, रांची, धनबाद, खूंटी और गुमला में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की अधिक संभावना है. वहीं, दक्षिणी जिलों पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा में भी छिटपुट बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी जिलों में से पालामू, गढ़वा, चतरा में अपेक्षाकृत कम प्रभावित रहेंगे, लेकिन कहीं-कहीं बादल और हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही झारखंड के कई जिलों के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

शहरों का तापमान और AQI

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
रांची 33/21 120
जमशेदपुर 35/23 130
पलामू 37/23 160
हजारीबाग 33/22 150

जानें 8 मई को कैसा था तापमान

वहीं, शुक्रवार को झारखंड के कई जिलों में प्रचंड गर्मी दर्ज की गई. जहां दलतोंगंज जैसे पलामू में तापमान 37-38°C के आसपास पहुंच गया, जो दिन में झारखंड का सबसे अधिक तापमान रहा. इसके अलावा जमशेदपुर और चाईबासा में भी 35-36°C के आसपास अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. जबकि रांची और आसपास के जिलों में दिन का तापमान 32-34°C के बीच रहा, लेकिन आर्द्रता अधिक होने से गर्मी अधिक महसूस हो रही थी. वहीं, सबसे ठंडा मौसम लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग और गुमला जैसे क्षेत्रों में रहा है. जहां का न्यूनतम तापमान 19-20°C के आसपास दर्ज किया गया.

IMD के मुताबिक किसानों, मजदूरों और आम लोगों को सतर्क रहना चाहिए. क्योंकि तेज हवाएं और वज्रपात का खतरा लगातार बना हुआ है. इसलिए लोगों को खेत में काम करते समय सावधानी बरतनी चाहिए. वहीं, झारखंड में प्री-मॉनसून गतिविधियां अभी जारी रहेंगी, जो झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के प्रकोप को कम करेंगी. ऐसे में अगले कुछ दिनों तक भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top