भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की ट्रैक्टर से टक्कर, चलती ट्रेन में चीख-पुकार,...


Last Updated:

Vande Bharat Eexpress News: झारखंड के हजारीबाग में बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. चरही-बेस स्टेशन के बीच रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस लकड़ी से लदे ट्रैक्टर से टकरा गई. इस टक्कर में ट्रेन क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ. ट्रेन करीब 41 मिनट रुकी रही. घटना के बाद रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की ट्रैक्टर से टक्कर, चलती ट्रेन में चीख-पुकारZoom

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस में टला बड़ा हादसा(फाइल फोटो)

हजारीबाग/सुशांत सोनी: हजारीबाग में एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बाल-बाल बच गया. देर रात चरही और बेस रेलवे स्टेशन के बीच रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटना की शिकार हो गई. पटरी पर अचानक आई एक लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से ट्रेन की सीधी टक्कर हो गई. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी इंसान की जान नहीं गई और कोई हताहत नहीं हुआ.

41 मिनट तक रुकी रही ट्रेन
हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के बाद ट्रेन को थोड़ा नुकसान पहुंचा है. घटना के तुरंत बाद ट्रेन चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को रोक दिया. इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 41 मिनट तक दुर्घटनास्थल पर ही रुकी रही. घटना की जानकारी तुरंत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी गई.

ट्रेन रुकने के बाद तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन की जांच की. सुरक्षा मानकों को पूरा करने और रूट क्लियर होने के बाद ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया गया. देर रात हुए इस हादसे के कारण ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. हालांकि, किसी के चोटिल न होने की खबर से सभी ने राहत की सांस ली.

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
इस घटना ने रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इतने महत्वपूर्ण और संवेदनशील रूट पर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पटरी तक कैसे पहुंची, यह एक चिंता का विषय है. सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर रेलवे प्रशासन काफी सख्त नजर आ रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं. पुलिस और रेलवे अधिकारी मिलकर इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक कौन था और वह इतनी देर रात रेलवे ट्रैक के इतने पास क्या कर रहा था. फिलहाल ट्रैक को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है और ट्रेनों का परिचालन सामान्य है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top