भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, पलामू, बोकारो में ठंड की एंट्री तेज, 25 नवंबर से कांपेंगे...


रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज अब बदल गया है. आज 22 नवंबर को झारखंड के कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है. जहां पिछले कई दिनों से सक्रिय रहे चक्रवाती मौसम तंत्र का असर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है. हालांकि, 23 नवंबर तक झारखंड के कुछ जिलों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी रहेगी. वहीं, 24 नवंबर से आसमान साफ होने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है. आज झारखंड में सुबह के समय धुंध और कोहरा भी लोगों की परेशान करने लगा है.

जानें आज झारखंड का कितना रहेगा तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार,  आज 22 नवंबर को रांची में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, हजारीबाग में तापमान 18.7 से 24.1 डिग्री के बीच रह सकता है. ऐसे में लोगों को अब ठंड से सावधान रहने की आवश्यकता है. अब धीरे-धीरे ठंडी रफ्तार पकड़ रही है.

शहर तापमान न्यूनतम/अधिकतम AQI
रांची 17°C/25°C 91
पलामू 19°C/27°C 63
जमशेदपुर 19°C/28°C 118
बोकारो 9°C/27°C 127

जानें झारखंड के इन शहरों का तापमान 

वैसे तो धीरे-धीरे ठंड रफ्तार पकड़ रही है. ऐसे में झारखंड के सभी जिलों के तापमान में प्रतिदिन बदलाव हो रहा है. रांची में आज का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 17°C-25°C, पलामू का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 19°C-27°C, बोकारो का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 19°C-27°C, रामगढ़ का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 19.6°C-26.4°C, हजारीबाग का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 18.7°C-24.1°C और जमशेदपुर का न्यूनतम और अधकितम तापमान 19°C-28°C रहने वाला है.

झारखंड के इन जिलों में है बारिश अलर्ट

आज 22 नवंबर को रांची में हल्की बारिश और बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. जबकि हजारीबाग और रामगढ़ में भी बादलों के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना जताई गई है. इसके अलावा पलामू में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है. साथ ही जमशेदपुर में भी बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं.

झारखंड के इन जिलों में का खराब रहेगा AQI

वैसे तो झारखड में ठंड की वजह से कई जिलों का AQI खराब हो गया है. ऐसे में आज धनबाद का AQI 141, जमशेदपुर का AQI 118, चक्रधरपुर का AQI 94 रहने वाला है. जबकि रांची का AQI 81 से 93 के बीच रहने की संभावना है.

जानें झारखंड में कब से रफ्तार पकड़ेगी ठंड

झारखंड में 24 नवंबर से ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. बारिश और बादलों का असर कमजोर होने के बाद आसमान साफ होगा. इससे रात में धरती की गर्मी तेजी से बाहर निकलेगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. रांची में न्यूनतम तापमान 24 नवंबर को 13 डिग्री और 25 नवंबर को 12 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. इसके अलावा रामगढ़ में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है.

1- 22 नवंबर को झारखंड के अधिकतम जिलों का मौसम शुष्क रहने वाला है. हालांकि आईएमडी ने किसी जिले के लिए शुष्क मौसम रहने की चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि, 23 नवंबर के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी और 24 नवंबर से अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ होने का अनुमान है.

2- 24 नवंबर से झारखंड में सुबह के समय कोहरा और धुंध की संभावना बढ़ सकती है. IMD के पूर्वानुमान में रांची, रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग में 24 नवंबर से सुबह धुंध की संभावना है.

3- वहीं, पलामू और जमशेदपुर में भी 24 और 25 नवंबर को सुबह कोहरे की संभावना है. फिलहाल आज किसी भी जिले में कोहरे का  अलर्ट नहीं है.

जानें 22 से 25 नवंबर तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

1- 22 नवंबर: कई जिलों में बादल छाए रहेंगे. रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है.

2- 23 नवंबर: कुछ इलाकों में बादल रह सकते हैं. बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने का अनुमान है.

3– 24 नवंबर: मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह धुंध और कोहरा पड़ने की संभावना है.

4- 25 नवंबर: मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह ठंड और धुंध का असर बढ़ सकता है। रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है.

ऐसे में कुल मिलाकर, 22 और 23 नवंबर को झारखंड में बादल और हल्की बारिश का असर रह सकता है. 24 नवंबर से मौसम साफ होने और 25 नवंबर तक ठंड बढ़ने के संकेत हैं. इसके अलावा नवंबर के अंतिम सप्ताह में सुबह की ठंड और धुंध का असर ज्यादा महसूस हो सकता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top