भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में आज मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान:खूंटी, गुमला, सिमडेगा और...




रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल राजधानी रांची में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में दिन में दो से तीन बार बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने पांच से आठ जुलाई तक राज्य के विभिन्न जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दक्षिण और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश के आसार बंगाल की खाड़ी के उत्तरी-पश्चिमी भाग में बने निम्न दबाव क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के मौसम पर असर पड़ रहा है। हालांकि इसका व्यापक प्रभाव बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है, लेकिन झारखंड में भी कई जिलों में इसका असर स्पष्ट रहेगा। पांच जुलाई यानी आज खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं छह जुलाई को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। सात जुलाई को रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में मानसून कमजोर, अब तक 45% कम बारिश राज्य में मानसून के प्रवेश को लगभग एक माह बीत चुका है, लेकिन अब तक बारिश सामान्य से काफी कम रही है। एक जून से चार जुलाई तक झारखंड में सामान्य वर्षापात 226.3 मिमी होता है, जबकि इस वर्ष केवल 125.6 मिमी ही बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो करीब 45 प्रतिशत कम है। राजधानी रांची में भी स्थिति सामान्य से नीचे बनी हुई है। यहां अब तक 201.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 235 मिमी है, यानी 14 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में सिमडेगा में 51.6 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 37.4 मिमी, रामगढ़ में 28.8 मिमी, रांची में 28.3 मिमी और हजारीबाग में 26.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। तापमान सामान्य, बहरागोड़ा में सर्वाधिक वर्षा राज्य में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तापमान सामान्य बना हुआ है। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मेदनीनगर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे अधिक था। बीते दिन बहरागोड़ा में सर्वाधिक 23 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि चाईबासा में 21 मिमी और जमशेदपुर में 8 मिमी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top