Last Updated:
Ranchi News : रांची में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के बीच कांके डैम पर दबाव बढ़ गया है. 28 फीट क्षमता वाला कांके डैम लबालब भरने के बाद बीती रात करीब 11 बजे इसका एक फाटक खोल दिया गया. फाटक खुलने के बाद डैम से पानी तेजी से निकल रहा है, जिससे निचले इलाकों में पानी बढ़ने लगा है.
कांके डैम लबालब भरने के बाद बीती रात करीब 11 बजे इसका एक फाटक खोल दिया गया.
रांची. झारखंड की राजधानी रांची में मानसून की लगातार हो रही बारिश के बीच कांके डैम पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. 28 फीट की क्षमता वाला कांके डैम पूरी तरह लबालब भर चुका है. डैम में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और दबाव को देखते हुए बीती रात करीब 11 बजे इसका एक फाटक खोल दिया गया.
फाटक खुलने के बाद डैम से तेजी से पानी निकल रहा है. इसका असर आसपास के निचले इलाकों में दिखाई देने लगा है, जहां पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है. लगातार बारिश जारी रहने की स्थिति में इन इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है.
डैम का फाटक खुलते ही बढ़ी लोगों की चिंता
कांके डैम का फाटक खुलने के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. फाटक के आसपास और निचले इलाकों में रहने वाले लोग लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं. स्थानीय लोगों की नजर डैम के जलस्तर और पानी के बहाव पर बनी हुई है. जिन लोगों के घर निचले इलाकों में थोड़ी ऊंचाई पर हैं, फिलहाल उनके घरों पर पानी का बड़ा असर नहीं पड़ा है. हालांकि, अगर बारिश इसी तरह लगातार होती रही और डैम से पानी का बहाव जारी रहा तो निचले इलाकों में जलजमाव के साथ बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने की आशंका है.
14 अगस्त को पहली बार खोला गया था फाटक
बताया जा रहा है कि इस साल 14 अगस्त को कांके डैम का फाटक पहली बार खोला गया था. इसके बाद अब लगातार बारिश और डैम के भर जाने के कारण एक बार फिर फाटक खोलना पड़ा है. डैम से पानी छोड़े जाने के बाद आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है. फिलहाल स्थानीय लोग डैम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. लगातार बारिश के बीच आने वाले घंटों में अगर जलस्तर और बढ़ता है तो प्रशासन के सामने निचले इलाकों को सुरक्षित रखने की चुनौती बढ़ सकती है.
About the Author
Utkarsh Kumar is a senior multimedia journalist and digital newsroom leader with more than 15 years of experience across print, television, and digital media. He currently serves as the Chief S…
और पढ़ें