भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में चाहिए सस्ता होटल, तो यहां महज ₹200 में मिलेगा कमरा,...


Last Updated:

रांची के अपर बाजार में माहेश्वरी, अग्रसेन और अग्रवाल भवन सस्ते ठहरने के बेहतरीन विकल्प हैं. यहां ₹200 में रूम और ₹20 में एक्स्ट्रा बेड मिलता है. मात्र ₹20-30 में भरपेट भोजन की सुविधा भी है. बारात के लिए ₹2000 में बड़ा हॉल और कैटरिंग की व्यवस्था है. कम बजट वालों के लिए यह जगह बिल्कुल बेस्ट है.

आगामी लग्न के सीजन में अगर आपका बजट टाइट है और आप रांची में सस्ते ठहरने की जगह ढूंढ रहे हैं, तो अपर बाजार स्थित माहेश्वरी भवन एक बेहतरीन विकल्प है. यहां महज ₹200 के हिसाब से रूम मिल जाता है. इसके ठीक सामने अग्रसेन भवन और अग्रवाल भवन भी मौजूद हैं. इन तीनों जगहों पर बजट में अच्छी सुविधाओं के साथ आसानी से रूम मिल जाते हैं.

इसके लिए आपको रांची के अपर बाजार स्थित सेवा सदन अस्पताल के पास आना होगा. अस्पताल के पास ही लाइन से तीन-चार धर्मशालाएं हैं. इनमें सबसे प्रमुख माहेश्वरी भवन है. यहां की खास बात यह है कि लोग बारात ठहराने और पार्टी के लिए इसकी सुविधाओं को बहुत पसंद करते हैं. यहां एकदम टाइट बजट में आपके सारे काम बेहद आसानी से हो जाएंगे.

यदि आप रूम के साथ अतिरिक्त बेड चाहते हैं, तो यहां महज ₹20 के हिसाब से एक्स्ट्रा बेड मिल जाता है. इसके अलावा, यहाँ बेहतरीन कैंटीन फैसिलिटी भी उपलब्ध है. जहां मात्र ₹20-30 में भरपेट स्वादिष्ट भोजन मिलता है. कम खर्च में शानदार सुविधाओं और किफायती खाने के कारण ही यह जगह मिडिल क्लास (मध्यमवर्गीय) परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अग्रसेन भवन के संचालक संदीप के अनुसार, कम बजट में बारात ठहराने के लिए यह धर्मशाला सबसे बेस्ट है. यदि आपका बजट और भी कम है, तो आप महज ₹2000 में पूरा हॉल बुक कर सकते हैं. इस हॉल में 20 से 25 बेड, कंबल, कूलर और पीने के लिए आरओ (RO) पानी जैसी सभी जरूरी सुविधाएं दी जाती हैं. कम खर्च में यह एक बेहतरीन और आरामदायक विकल्प है.

यहां वॉशरूम की फैसिलिटी भी काफी जबरदस्त है और साफ-सफाई एकदम चकाचक रहती है. जिससे शिकायत का कोई मौका नहीं मिलता. शादी के सीजन में सस्ते धर्मशाला की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह बिल्कुल सही जगह है. इसके अलावा यदि आप सिर्फ रांची घूमने आते हैं और कम बजट में ठहरने का बेहतरीन बंदोबस्त देख रहे हैं, तो आपको यहां एक बार ज़रूर आना चाहिए.

अग्रवाल भवन के बारे में संचालक सत्येंद्र बताते हैं कि यहां भी बहुत सस्ते में रूम मिल जाते हैं. हर रूम में अटैच वॉशरूम की सुविधा है. यहां एक रूम में तीन से चार बेड लगे होते हैं और साफ-सफाई एकदम बढ़िया रहती है. इस भवन में नीचे कैंटीन की फैसिलिटी भी उपलब्ध है. जहां मात्र ₹20 में बढ़िया खाना मिलता है. यही कारण है कि शादी के सीजन में यहां बुकिंग के लिए लोगों की होड़ मची रहती है.

यहां का मैरिज हॉल भी काफी बड़ा है. जहां एक साथ कम से कम 500 लोग आसानी से पार्टी कर सकते हैं. यहां कैटरिंग और सजावट (डेकोरेशन) जैसी सभी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध हैं. जिनकी बुकिंग आप यहाँ आकर कर सकते हैं. सब कुछ एक ही छत के नीचे मिल जाने के कारण यह जगह लोगों की पसंदीदा बनी हुई है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top