भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में छात्रों और झारखंड सरकार के बीच आज तीसरे दौर की...


Last Updated:

Ranchi JPSC JSSC Protest : रांची में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है और यह 16वें दिन में प्रवेश कर चुका है. सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच शनिवार को हुई बातचीत किसी ठोस सहमति तक नहीं पहुंच सकी. अब आज सरकार और छात्रों के बीच तीसरे दौर की बातचीत होगी. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आज की वार्ता से करीब दो सप्ताह से जारी छात्र आंदोलन को खत्म करने का रास्ता निकलेगा?

Amazon Prime DayTop Deals Inside

रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, आज सरकार से तीसरे दौर की बातचीत, कल घेरावZoom

रांची में आज फिर सरकार से बात करेंगे छात्र, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान

रांची. झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आज एक बार फिर सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच बातचीत होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर गठित मंत्रियों की समिति और छात्र प्रतिनिधियों के बीच यह बातचीत दोपहर करीब 12 बजे होने की उम्मीद है. सरकार का कहना है कि छात्रों की मांगों पर अब तक हुई बातचीत की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है और समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र धरना और भूख हड़ताल कर रहे हैं. शुक्रवार से सरकार की वार्ता समिति ने अलग-अलग छात्र संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों से बातचीत शुरू की थी. इनमें JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच, देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व वाला गुट समेत कई छात्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे. हालांकि, अब तक बातचीत से कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है.

JPSC आंदोलन के दौरान छात्रों की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:-

  • 14वीं JPSC समेत TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द की जाएं.
  • JPSC में व्यापक सुधार और रिफॉर्मेशन किया जाए.
  • परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं की CBI जांच कराई जाए.
  • JPSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं के आयोजन के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए.
  • परीक्षाओं की OMR शीट सार्वजनिक की जाए.
  • भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार कर उसे पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाए.

14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग

दरअसल, आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांगों में 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करना, JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच कराना और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना शामिल है. आंदोलनकारी छात्र इस मामले की जांच CBI या राज्य से बाहर के सेवानिवृत्त हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की समिति से कराने की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा भर्ती परीक्षाओं का नियमित कैलेंडर जारी करने और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग भी उठ रही है.

हेमंत सरकार का रुख भी जानिए

वहीं, सरकार की ओर से कहा गया है कि छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है. वार्ता समिति में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव, चमरा लिंडा और सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हैं. सरकार ने छात्रों से उनकी मांगों से जुड़े दस्तावेज और लिखित विवरण भी मांगे हैं.

आंदोलन जारी रखने का ऐलान

दूसरी ओर, छात्रों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा. 10 अगस्त यानी सोमवार को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम भी आंदोलनकारी गुटों की ओर से घोषित किया गया है. विधानसभा के आसपास पहले से निषेधाज्ञा लागू है और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है.

इस बीच आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है. JLKM प्रमुख और विधायक जयराम महतो ने छात्रों के समर्थन में आज (9 अगस्)त को पुराने विधानसभा परिसर में सुबह छह बजे से एक दिवसीय निर्जला अनशन करने का ऐलान किया है. हालांकि आंदोलनकारी छात्र लगातार यह कहते रहे हैं कि आंदोलन का मूल मुद्दा भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ा है.

अब सबकी निगाहें तीसरे दौर की वार्ता पर

अब सबकी नजर आज होने वाली तीसरे दौर की बातचीत पर टिकी हैं. सरकार के सामने जहां आंदोलन को खत्म कराने और छात्रों की प्रमुख मांगों पर भरोसा कायम करने की चुनौती है, वहीं छात्रों का कहना है कि केवल आश्वासन से आंदोलन खत्म नहीं होगा. ऐसे में आज की वार्ता में यदि किसी ठोस फैसले या लिखित आश्वासन पर सहमति बनती है तो रांची में जारी गतिरोध खत्म होने की उम्मीद बढ़ सकती है.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top