Last Updated:
रांची आए नए कपल्स के लिए शहर के कुछ खास इलाके बेहतरीन विकल्प बन रहे हैं. यहां कम बजट में टाइट सिक्योरिटी और पूरी प्राइवेसी वाले फ्लैट उपलब्ध हैं .24 घंटे पानी और पावर बैकअप जैसी सुविधाएँ भी मिलेंगी. बस 5,000 रुपये की शुरुआती रेंज में सपनों का आशियाना पाने के लिए जानें कौन सी हैं ये खास जगहें.
कई बार ऐसा होता है कि कुछ कपल्स शहर में नये आते हैं और उन्हें कपल फ्रेंडली अपार्टमेंट चाहिए होता है. उन्हें बस 1 बीएचके का चाहिए होता है. क्योंकि, उनकी जरूरत अधिक नहीं होती. ऐसे में रांची की कुछ लोकेलिटी है. जहां पर आपको 1 बीएचके फ्लैट टाइट सिक्योरिटी के साथ देखने को मिलेगी.
कम बजट में सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ 1 BHK फ्लैट के लिए रांची के अरगोड़ा चौक आ सकते हैं. यहां कई विकल्प उपलब्ध हैं. इसके अलावा अशोक नगर रोड नंबर 4 और कांके के चांदनी चौक के पास भी सुरक्षा और सुविधाओं से लैस कई अपार्टमेंट्स आसानी से मिल जाते हैं.
रियल एस्टेट एक्सपर्ट दीपक बताते हैं कि कपल्स के लिए 1 BHK कॉम्पैक्ट फ्लैट सबसे बेहतर होते हैं. इनमें किचन, वॉशरूम और बालकनी जैसी सभी सुविधाएं मिलती हैं. इसके अलावा, सोसाइटियों में छोटा गार्डन, बच्चों के खेलने के लिए झूले और सुरक्षा के कड़े इंतजाम होते हैं. जिससे कपल्स को एक सुरक्षित वातावरण मिलता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इन तीनों इलाकों में 1 BHK और 2 BHK के कई बेहतरीन फ्लैट आसानी से मिल जाएंगे. अशोक नगर और कांके में इनका मासिक किराया 10,000 से 15,000 रुपये के बीच होता है. वहीं, अरगोड़ा चौक में किफायती बजट के साथ आपको 5,000 रुपये की शुरुआती रेंज में अच्छे फ्लैट उपलब्ध हो जाते हैं.
दीपक के अनुसार, कपल्स के लिए 1 BHK कॉम्पैक्ट फ्लैट सबसे बेहतर विकल्प हैं. इनमें किचन, वॉशरूम और बालकनी जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं एक साथ मिल जाती हैं. साथ ही इन अपार्टमेंट्स में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, छोटा गार्डन और बच्चों के खेलने के लिए झूले भी मौजूद होते हैं. जिससे नए कपल्स को यहाँ एक सुरक्षित और आरामदायक माहौल मिलता है.
इसी वजह से अनजान शहर में कपल्स के लिए ये कॉम्पैक्ट फ्लैट सबसे सुरक्षित विकल्प माने जाते हैं. यहां उन्हें बिना किसी दखल के बेहतरीन प्राइवेसी मिलती है. इसके अलावा, इन अपार्टमेंट्स में 24 घंटे पानी की आपूर्ति, पावर बैकअप और इनवर्टर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ भी उपलब्ध रहती हैं. जिससे कपल्स का रहना बेहद आसान और आरामदायक हो जाता है.