भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में प्रदर्शन के बीच बिगड़ी राहुल क्रांति की तबीयत, सदर अस्पताल...


Last Updated:

JPSC Protest Live: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता राहुल क्रांति की तबीयत अचानक बिगड़ गई. हालत खराब होने की सूचना मिलते ही मेडिकल टीम मौके पर पहुंची. उनका हेल्थ चेकअप किया. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है.

JPSC Protest Live: रांची में प्रदर्शन के बीच बिगड़ी राहुल क्रांति की तबीयतZoom

रांची में प्रदर्शन जारी है (फोटो- PTI)

रांचीः 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार 14वें दिन भी जारी है. जयपाल सिंह स्टेडियम, जिसे आंदोलनकारी ‘रांची का जंतर-मंतर’ कह रहे हैं, वहां सुबह से ही छात्र धरने पर बैठे हैं. वहीं कुछ अभ्यर्थी आमरण अनशन पर भी डटे हुए हैं. आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच कराई जाए और 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द की जाए. ताजा अपडेट के लिए न्यूज़18 से जुड़े रहें…

    • झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है. इसी बीच धरनास्थल पर भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ गई. उनकी हालत खराब होने की सूचना मिलते ही मेडिकल टीम मौके पर पहुंची. डॉ. देवांशु कुमार ने राहुल क्रांति की स्वास्थ्य जांच की और प्राथमिक उपचार दिया. डॉक्टरों ने उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी. फिलहाल मेडिकल टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है. दूसरी ओर, आंदोलनकारी छात्र JPSC की 14वीं परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं.
    • राहुल गांधी ने रांची में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन पर क्या कहा?
      लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों से कहा कि वे अपनी सभी मांगों का विस्तृत ज्ञापन उन्हें व्हाट्सएप पर भेजें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरे मामले पर झारखंड सरकार से बात करेंगे और छात्रों की मांगों के समाधान का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए और उनके साथ न्याय होना चाहिए.
    • दोपहर में आइसा करेगा विधानसभा का घेराव
      इधर, जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा को लेकर आज राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने आज विधानसभा घेराव की घोषणा की है. संगठन के कार्यकर्ता और छात्र दोपहर 1 बजे बिरसा चौक से विधानसभा की ओर मार्च करेंगे.

    • आज छात्रों और सरकार की हो सकती है बातचीत
       आंदोलन को लेकर सरकार और अभ्यर्थियों के बीच आज वार्ता होने की संभावना भी जताई जा रही है. अभ्यर्थियों की ओर से बातचीत के लिए 11 लोगों के नाम प्रशासन को भेजे गए हैं. इस सूची में 8 अभ्यर्थी, 2 पत्रकार और 1 कानूनविद शामिल हैं. हालांकि प्रशासन ने पहले वार्ता के लिए केवल 5 नाम मांगे थे. फिलहाल छात्र सरकार के जवाब का इंतजार कर रहे हैं. वहीं प्रशासन का कहना है कि सरकार केवल छात्रों के प्रतिनिधियों से बातचीत के लिए तैयार है. ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि बातचीत होती है या आंदोलन और तेज होता है.आंदोलन की शुरुआत कब और क्यों हुई?
      14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जुलाई 2026 की शुरुआत में आने के बाद विवाद बढ़ा. अभ्यर्थियों ने अनियमितताओं का आरोप लगाया. कुछ प्रदर्शन जुलाई की शुरुआत/मध्य में JPSC कार्यालय के बाहर हुए. अनिश्चितकालीन सत्याग्रह/धरना 25 जुलाई से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में शुरू हुआ. छात्रों ने टेंट-बिस्तर लगाकर डेरा डाला, जैसे दिल्ली का जंतर-मंतर.

      छात्रों की मुख्य मांगें क्या हैं?
      14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा रद्द करना और विवादित नतीजों पर रोक. पूरी जांच CBI या राज्य के बाहर के रिटायर्ड हाईकोर्ट जजों के पैनल से. (CID जांच पर भरोसा नहीं)
      दोषियों पर कार्रवाई.
      JPSC और JSSC में सुधार/पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया.
      कुछ मांगों में अन्य परीक्षाओं (JSSC-CGL आदि) और पिछले वर्षों की भर्तियों की भी जांच शामिल.

      प्रदर्शन स्थल पर क्या-क्या हुआ?
      छात्रों ने टेंट लगाए, कैंडल मार्च, तिरंगा मार्च, मशाल जुलूस निकाले. तेज बारिश के बावजूद अल्बर्ट एक्का चौक आदि पर सड़क जाम/प्रदर्शन किए. अन्य जिलों (जैसे हजारीबाग) से छात्र आए, कुछ बसों को रोकने के आरोप लगे, फिर ट्रेन से पहुंचे. एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा. भूख हड़ताल जारी है. देवेंद्र नाथ महतो समेत कई छात्र अनशन पर हैं.

      जांच और गिरफ्तारियों में क्या प्रगति हुई?
      CID जांच चल रही है. JPSC चेयरमैन एल. खियांग्ते ने जुलाई अंत में इस्तीफा दिया और पूछताछ हुई. अब तक कई आरोपी गिरफ्तार (रिपोर्ट्स में 11 से बढ़कर 16-19 तक). परीक्षा एजेंसी TDPL से जुड़े लोग भी शामिल. सरकार का दावा है कि जांच तेज है.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top